• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

जवानों संग दिवाली मनाने जैसलमेर सीमा पर पहुंचे मोदी

राजीव राय by राजीव राय
November 14, 2020
in Featured, देश
0
जवानों संग दिवाली मनाने जैसलमेर सीमा पर पहुंचे मोदी

जवानों संग दिवाली मनाने जैसलमेर सीमा पर पहुंचे मोदी

नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। वहीं, प्रधानमंत्री बनने के बाद से हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी दिवाली का त्योहार सैनिकों के साथ मनाने के लिए राजस्थान के जैसलमेर पहुंच गए हैं। पीएम मोदी के साथ इस बार चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत, सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे और बीएसएफ के डीजी राकेश अस्थाना मौजूद हैं। पीएम मोदी यहां पर जवानों को संबोधित करेंगे।
जैसलमेर में भारत और पाकिस्तान की सीमा मिलती है। यहां पर सीमा की सुरक्षा के लिए बीएसएफ के जवान तैनात रहते हैं। इसके अलावा, यहां पर प्रसिद्ध तनोट माता का मंदिर भी है। पीएम मोदी दिवाली मनाने के लिए जैसलमेर के लोंगेवाला सीमा पर पहुंचे हैं। लोंगेवाला मूल रूप से बीएसएफ का एक पोस्ट है। बता दें कि पीएम मोदी ने 2014 में कार्यभार संभालने के बाद से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू कश्मीर के अग्रिम इलाकों में सैनिकों के साथ समय गुजारते हुए दिवाली मनाई है।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली की पूर्व संध्या पर देश की जनता से आग्रह किया कि वह इस त्योहार सैनिकों के नाम का एक दीया जरूर जलाएं। पीएम ने ट्वीट कर कहा, ‘इस दिवाली, आइए एक दिया सैल्यूट टू सोल्जर्स (सैनिकों को सलाम) के तौर पर भी जलाएं। सैनिकों के अद्भुत साहस को लेकर हमारे दिल में जो आभार है उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। हम सीमा पर तैनात जवानों के परिवारों के भी आभारी हैं।’
Tags: army chief manoj mukundBipin Rawatcdsdiwalifeaturedjaisalmer borderNarendra modi
Previous Post

जम्मू-कश्मीर के 33 नेताओं की विदेश यात्रा पर पाबंदी

Next Post

” दिवाली पूजा का अद्भुत रहस्य “

Next Post
” दिवाली पूजा का अद्भुत रहस्य “

" दिवाली पूजा का अद्भुत रहस्य "

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.