• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

आज 6800 साल बाद दिखेगा धूमकेतु नियोवाइज-नंगी आंखों से देख सकेंगे लोग

Tez Samachar by Tez Samachar
July 23, 2020
in Featured, देश
0
आज 6800 साल बाद दिखेगा धूमकेतु नियोवाइज-नंगी आंखों से देख सकेंगे लोग
नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क) : कई सालों के बाद आसमान में धूमकेतु नियोवाइज को देखा गया। हालांकि दिल्ली में आसमान में बादल छाए रहे लेकिन देश के कई ऱाज्यों में इस धूमकूतु को आसमान में देखा गया। बुधवार को यह धूमकेतु पृथ्वी के सबसे पास यानि 10.3 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित था। ऐसा नजारा गुरुवार को भी दिखने को मिलेगा। इसे देखने के लिए सूर्य के उगने और सूर्य ढलने के 20 मिनट तक साफ साफ देखा जा सकेगा। वैज्ञानिको के अनुसार अब यह अनोखी खगोलीय घटना जुलाई के महीने के बाद 6800 साल बाद दिखाई देगी।  नेहरू प्लेनेटोरियम की निदेशक डॉ. एन रत्नाश्री ने बताया कि यह धूमकेतु मार्च के अंतिम हफ्ते में सूरज के बेहद करीब था, जिससे यह नासा के सोलर मिशन को दिखा। इस धूमकेतु तब से अध्ययन किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि धूमकेतु जुलाई से ही शाम को आसमान में देखा जा सकता है। शाम के समय यह धूमकेतु आसमान में और ऊपर की ओर चढ़ेगा और लंबे समय तक दिखाई देगा।
उन्होंने कहा कि दूरबीन की मदद से इसे आसानी से देखा जा सकता है। 23 जुलाई को यह पृथवी के काफी करीब होगा लेकिन इसे 30 जुलाई के आसपास इसे 40 डिग्री की ऊंचाई पर सप्तऋर्षि मंडल के पास देखा जा सकेगा। डॉ. रत्नाश्री ने बताया कि जुलाई के बाद यह बहुत तेजी से गायब हो जाएगा और खुली आंखों से दिखाई नहीं देगा। हालांकि, इसे दूरबीन या स्पेस दूरबीन की मदद से देखा जा सकेगा। इस धूमकेतु को नासा ने मार्च में खोजा था। धीरे-धीरे यह सौरमंडल से बाहर निकल जाएगा।
क्या होते हैं धूमकेतु 
धूमकेतु सूरज का चक्कर काटते हैं लेकिन वे चट्टानी नहीं होते बल्कि धूल और बर्फ से बने होते हैं। जब ये धूमकेतु सूरज की तरफ बढ़ते हैं तो इनकी बर्फ और धूल भाप में बदलते हैं जो हमें पूंछ की तरह दिखता है। खास बात ये है कि धरती से दिखाई देने वाला कॉमट दरअसल हमसे बेहद दूर होता है।
Previous Post

गुजरात : 45 साल बाद बदला जाएगा पुलिस मैनुअल

Next Post

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के नाम से फिरौती मांगनेवाला सलाखों के पीछे

Next Post
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के नाम से फिरौती मांगनेवाला सलाखों के पीछे

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के नाम से फिरौती मांगनेवाला सलाखों के पीछे

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.