बिजासन रोके गए लोगों द्वारा मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाया चक्का जाम
शिरपुर (तेज़ समाचार प्रतिनिधि ): बड़वानी बिजासन रोके गए लोगों द्वारा मुंबई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाया चक्का जाम, महाराष्ट्र की ओर जाने वाले रास्ते को किया बंद, जाम की वजह से वाहनों की लंबी कतार लगी, अपने घर जाने दिये जाने की मांग पर अड़े राज्य सीमा पर रोके गए लोग, यूपी बिहार सहित अन्य प्रदेश के हैं लोग, किसी को 3 दिन किसी को 2 दिन से रोका गया है, पुलिस द्वारा जाम खुलवाए जाने के किए जा रहे प्रयास