• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

सेना से निष्कासित अफसर वर्दी पहन कर बना ठग

Tez Samachar by Tez Samachar
June 22, 2020
in Featured, प्रदेश
0
सेना से निष्कासित अफसर वर्दी पहन कर बना ठग
पुणे (तेज समाचार डेस्क). सेना के मेजर की ड्रेस पहनकर लोगों को ठगने वाले एक फर्जी आर्मी ऑफिसर को अहमदनगर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी जम्मू कश्मीर इंटेलिजेंस यूनिट की ओर से अहमदनगर पुलिस को दी गई थी. यह सेना में भर्ती कराने के नाम पर युवाओं को चूना लगाता था. जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ इससे पहले पुणे के बंदगार्डन पुलिस स्टेशन में केस दर्ज हुआ था.
गिरफ्तार हुए शख्स की पहचान भाऊराव पाटील के रूप में हुई है. पाटील कर्नाटक के बेलगांव का रहेने वाला है. उसके पास से आर्मी ऑफिसर की तीन ड्रेस, मुहर, स्टाम्प, पत्नी के नाम पर 14 बैंक पासबुक, 7 चेक बुक, कई स्टार्स, एक एसयूवी, 5 मोबाइल फोन बरामद हुआ है. इसके अलावा उसके पास एक फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर और फेक आईडी भी जब्त हुई है. एजेंसियो का दावा है कि आरोपी फर्जी दस्तावेज़ों और पहचान पत्रों के आधार पर कई मिलिट्री स्टेशनों में प्रवेश करता था.
जांच में यह भी सामने आया है कि पाटिल कुछ साल पहले सेना में असम रायफल में भर्ती जरुर हुआ था, लेकिन 2014 में वह घर छुट्टी पर आया और दोबारा रेजीमेंट में नहीं गया. जिसके बाद उसे सेना से निष्कासित कर दिया गया था. आरोपी खुद को सेना का ऑफिसर बताकर लोगों को लूटता था. इसके खिलाफ अहमदनगर के एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में धारा 170, 171, 420, 468, 465, 471, 472 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है.
Previous Post

आखिर क्या हुआ था 15 जून को भारत-चीन सीमा पर, कि खौल गया बिहार रेजिमेंट का खून और बिछा दी चीनियों की लाशें

Next Post

वेब सीरीज़ को लेकर फ़ोकस्ड हैं युवा कलाकार – अमित द्विवेदी

Next Post
वेब सीरीज़ को लेकर फ़ोकस्ड हैं युवा कलाकार – अमित द्विवेदी

वेब सीरीज़ को लेकर फ़ोकस्ड हैं युवा कलाकार - अमित द्विवेदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.