• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अमेरिका: पर्ल हार्बर मिलिट्री बेस में गोलीबारी, हमलावर समेत 3 की मौत

Tez Samachar by Tez Samachar
December 5, 2019
in Featured, दुनिया
0
अमेरिका: पर्ल हार्बर मिलिट्री बेस में गोलीबारी, हमलावर समेत 3 की मौत

अमेरिका: पर्ल हार्बर मिलिट्री बेस में गोलीबारी, हमलावर समेत 3 की मौत

लॉस एंजेल्स  (तेजसमाचार डेस्क): अमेरिका के हवाई राज्य के पर्ल हार्बर-हिकम नौसैनिक अड्डे पर बुधवार को एक नौ सैनिक की अंधाधुंध गोलीबारी में दो लोगों की जान चली गयी। इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की भी सूचना है, जो अस्पताल में उपचाराधीन है।
हालांकि प्रारंभिक सूचनाओं में तीन लोगों के घायल होने की बात कही गई थी, जो रक्षा विभाग के कर्मचारी थे। बाद में हमलावर नौ सैनिक भी मारा गया। यह घटना हवाई के समय के अनुसार दोपहर बाद ढाई बजे की है।
थल, जल और वायु सेना के ज्वाइंट बेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दुर्घटना के तुरंत बाद पर्ल हार्बर के सभी चारों गेट बंद कर दिए गए थे। इसके साथ ही फ़ायर ब्रिगेड सहित स्थानीय सुरक्षा एजेंसियां और उनके सुरक्षा कर्मी पहुंच गए। यह घटना ज्वाइंट बेस के उस हिस्से में हुई, जहां जहाज़ों की मरम्मत होती है। यह स्थान पूरी तरह सुरक्षित है और यहां सैन्य कर्मियों, रक्षा विभाग के कर्मियों तथा नौ सेना के कर्मियों की ही आवाजाही की अनुमति है। मामले की छानबीन की जा रही है।
भारतीय वायुसेना का बयान
भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और उनकी टीम संयुक्त राज्य अमेरिका के हवाई, यूएस नेवी और वायु सेना बेस में संयुक्त बेस पर्ल हार्बर हिकम में शूटिंग की घटना के समय मौजूद थे। एयर चीफ सहित वायुसेना के सभी जवान घटना से सुरक्षित और अप्रभावित हैं।
Tags: us-firing-at-pearl-harbor-military-base-3-killed-including-attacker
Previous Post

इंदौर: पत्नी की हत्या कर सांप पर लगाया इल्जाम, TV सीरियल देख आया था आइडिया

Next Post

आउट ऑफ़ बॉक्स का विमोचन रविवार को

Next Post
आउट ऑफ़ बॉक्स का विमोचन रविवार को

आउट ऑफ़ बॉक्स का विमोचन रविवार को

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.