• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अयोध्या में बनेगी श्रीराम की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा

Tez Samachar by Tez Samachar
July 23, 2019
in Featured, देश
0
अयोध्या में बनेगी श्रीराम की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा

लखनऊ(तेज़ ससमाचार डेस्क):  उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी सरकार (Chief Minister Yogi Adityanath) ने भगवान राम (Lord Shri Ram) की जन्मस्थली अयोध्या को पर्यटन के रूप में विकसित करने का फैसला लिया है। इसी क्रम में अयोध्या में श्रीराम की सबसे ऊंची प्रतिमा (Worlds Tallest Statue Of Lord Shri Ram) स्थापित होगी। सरयू के किनारे सटे 100 हेक्टेयर क्षेत्र में 251 मीटर ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी।योगी सरकार (Yogi Adityanath Govt) की देर रात हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने प्रतिमा स्थापना कार्य में तेजी लाने के साथ ही अयोध्या के समग्र विकास के लिए योजना तैयार करने पर जोर दिया।

योगी ने प्रतिमा स्थल पर भगवान श्रीराम पर आधारित डिजिटल म्यूजियम, इंटरप्रेटेशन सेंटर, लाइब्रेरी, पार्किं ग, फूड प्लाजा, लैंडस्केपिंग के साथ-साथ पर्यटकों की मूलभूत सुविधाओं की स्थापना के निर्देश दिए हैं।

इसके लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक ट्रस्ट का गठन किया जाएगा। ट्रस्ट का नाम और उनके ट्रस्टी भी तय किए गए हैं। पहले डिजाइन कंसलटेंट के लिए राजकीय निर्माण निगम का चयन किया गया था, लेकिन इसे निरस्त करते हुए नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया गया।

विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थापित करने के लिए गुजरात सरकार के साथ मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहायता के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किया जाएगा। इस कार्य के परिकल्प, संरचना, बिडिंग कार्यवाही और निर्माण कार्य के लिए राजकीय निर्माण निगम की अलग इकाई स्थापित की जाएगी।प्रस्तावित साइट का जियोलाजिकल सर्वे, हाइड्रोलाजिकल सर्वे, साइस्मिक सर्वे तथा नीरी (नागपुर) से इनवायरमेंट असेसमेंट एंड फिजिबिलिटी स्टडी के साथ आईआईटी कानपुर भी इसमें सहयोग करेगा।

इस कार्य के समन्वय और क्रियान्वयन के लिए वित्त, नगर विकास, वन, पर्यावरण, लोकनिर्माण, सिंचाई, ऊर्जा, औद्योगिक और आवास विभाग से एक-एक नोडल अधिकारी भी नामित किए जाएंगे।

गौरतलब है कि भगवान श्रीराम की प्रस्तावित प्रतिमा की ऊंचाई 251 मीटर होने से यह विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। वर्तमान में गुजरात में स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा (Sardar Vallabhbhai Patel tribute in Gujarat is 183 meters) अभी तक विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है, जिसकी ऊंचाई 183 मीटर है।

चीन में स्थापित गौतम बुद्घ की प्रतिमा (Gautam Buddhas statue in China is 208 Meters) की ऊंचाई 128 मीटर है, जबकि न्यूयार्क में स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी (Statue of Liberty in New York is 93 metres) की ऊंचाई 93 मीटर है। मुंबई में निर्माणाधीन डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा (Dr BR Ambedkar Statue In Mumbai is 137.2 Mmetres) 137.2 मीटर और निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महराज की प्रतिमा की ऊंचाई 212 मीटर (Chhatrapati Shivaji Maharajs statue in Mumbai is 212 Meters) है।

Previous Post

चांद पर चला चंद्रयान-2, ISRO ने फिर रच दिया इतिहास

Next Post

लालू यादव, चिराग और राजीव प्रताप रूडी सहित इन नेताओं की घटाई सुरक्षा

Next Post
lalu yadav

लालू यादव, चिराग और राजीव प्रताप रूडी सहित इन नेताओं की घटाई सुरक्षा

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.