• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

14 हजार फीट की ऊंचाई पर भारत-चीन सीमा पर जवानों के साथ वक्त बिताएंगे विक्की कौशल

Tez Samachar by Tez Samachar
August 2, 2019
in Featured, मनोरंजन
0
14 हजार फीट की ऊंचाई पर भारत-चीन सीमा पर जवानों के साथ वक्त बिताएंगे विक्की कौशल

मुंबई (तेज समाचार डेस्क). सुपरहिट फिल्म ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ फिल्म में आर्मी अफसर का किरदार निभानेवाले विक्की कौशल इन दिनों भारत-चीन सीमा पर सैनिकों के साथ वक्त गुजार रहे हैं. बताया जाता है कि 14 हजार फिट की ऊंचाई पर कौशल कुछ दिन गुजारेंगे और सैनिकों की यहां की जीवन शैली का अवलोकन करेंगे.

– सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
विकी ने सोशल साइट पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन सीमा पर 14,000 फीट की ऊंचाई पर तैनात हमारी भारतीय सेना के साथ कुछ दिन बिताने का मौका मिला. फिलहाल ये साफ नहीं है कि वे जवानों के साथ वक्त बिता रहे हैं. लेकिन कयास लगाए जा रहे है कि वे फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक की तैयारी के लिए जवानों के साथ रहेंगे.

– उरी में विकी के जोश के हुए थे दर्शन
उरी इस साल की सुपर हिट फिल्मों में से एक हैं. ये जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ से हुए हमले पर आधारित थी. जिसमें भारतीय सेना ने उरी हमले के 10 दिन बाद पाक सीमा में घुस कर आतंकवादियों को मारा था. विकी फिल्म में विहान नाम के आर्मी अफसर के रोल में नजर आए थे.

– मानेकशॉ की बायोपिक में काम कर रहे विकी
एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही 1971 वॉर हीरो फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक में नजर आएंगे. इसका निर्देशन मेघना गुलजार कर रहीं हैं. इसके अलावा वो स्वतंत्रता सैनानी उधम सिंह की बायोपिक में भी नजर आने वाले हैं. इसका निर्देशन शूजीत सरकार कर रहे हैं. दोनों ही फिल्मों में देश के वीर के रूप में नजर आएंगे.

Tags: Indo-china bordermanekshawUdham Singhuri the surgical strikeVicky Kaushal
Previous Post

ड्रोन के जरिये महाराष्‍ट्र में बड़े पैमाने पर ग्रामीण क्षेत्रों का मानचित्रण किया जाएगा

Next Post

सोलर एनर्जी से चलने वाले एयरक्राफ्ट ने आसमान में भरी उड़ान

Next Post
सोलर एनर्जी से चलने वाले एयरक्राफ्ट ने आसमान में भरी उड़ान

सोलर एनर्जी से चलने वाले एयरक्राफ्ट ने आसमान में भरी उड़ान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.