• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

विराट कोहली ने सुनाई ‘गुड न्यूज’, जनवरी में होंगे दो से तीन

राजीव राय by राजीव राय
August 27, 2020
in Featured, खेल, देश, मनोरंजन
0
विराट कोहली ने सुनाई ‘गुड न्यूज’, जनवरी में होंगे दो से तीन
मुंबई (तेज समाचार डेस्क). टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जल्द ही पिता बनने वाले हैं. गुरुवार को विराट ने ट्विटर पर यह जानकारी दी. विराट फिलहाल, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की टीम के साथ यूएई में हैं. उनका 6 दिन का क्वारंटाइन पीरिएड गुरुवार को खत्म हो रहा है. विराट और अनुष्का शर्मा की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली में हुई थी. विराट ने ट्वीट में कहा- जनवरी 2021 में हम दो से तीन हो जाएंगे. ट्वीट में विराट ने लव और नमस्ते वाली इमोजी भी लगाई. विराट और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के खूबसूरत रिजॉर्ट टस्कनी में शादी की थी.

– प्यार का अलग ही अंदाज
पिछले साल दिसंबर में सेकेंड वेडिंग एनिवर्सरी पर दोनों ने अपनी शादी के वक्त की फोटो शेयर कर मन की बात लिखी है. विरुष्का की इन पोस्ट्स में प्यार को अलग अंदाज में समझाया गया था. प्यार करना यानी भगवान का चेहरा देखना. तब अनुष्का ने वेडिंग की फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि किसी दूसरे व्यक्ति से प्यार करना भगवान का चेहरा देखना है- विक्टर ह्यूगो.

– प्यार भावनाओं से कहीं अधिक है
प्यार के बारे में बात इतनी है कि यह सिर्फ एक भावना नहीं है, यह उससे कहीं अधिक है. यह एक मार्गदर्शक, एक प्रेरक और पूर्ण सत्य का मार्ग है और मैं शुक्रगुजार हूं. सही मायने में जिसने इसे पाया है. वहीं, विराट ने भी अनुष्का और अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि वास्तव में केवल प्रेम है और कुछ नहीं. जब ईश्वर आपको उस व्यक्ति का साथ आशीर्वाद के रूप में देता है जो आपको उस रोज का एहसास कराता है, तब आपके पास सिर्फ एक भावना होती है, आभार.

Previous Post

मेरे बेटे को ज़हर दे रही थी रिया, उसे गिरफ्तार : सुशांत के पिता की गुहार

Next Post

माता-पिता और प्रेमिका के हत्यारे उदयन दास को उम्र कैद की सजा

Next Post
माता-पिता और प्रेमिका के हत्यारे उदयन दास को उम्र कैद की सजा

माता-पिता और प्रेमिका के हत्यारे उदयन दास को उम्र कैद की सजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.