• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पति बना रहा था वाइफ स्वेपिंग के लिए दबाव, पत्नी पहुंची थाने

राजीव राय by राजीव राय
February 2, 2021
in Featured, प्रदेश
0
पति बना रहा था वाइफ स्वेपिंग के लिए दबाव, पत्नी पहुंची थाने

ग्वालियर (तेज समााचार डेस्क). मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी से वाइफ स्वेपिंग के लिए दबाव डाला. पत्नी नहीं मानी, तो वह उसके 15 लाख रुपए लेकर मुंबई भाग गया. अब पत्नी ने अपने पति के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है. 

गिरवाई थाने पहुंची 31 साल की एक महिला ने आवेदन दिया है कि उसका पति उस पर वाइफ स्वेपिंग (Wife Swapping) करने के लिए दबाव बनाता है। उसने उसके 15 लाख रुपये भी हड़प लिए और मुंबई चला गया। वो रेलवे में कर्मचारी है। पेशे से नर्स महिला ने आवेदन में बताया कि 2019 में उसका पहले पति से तलाक हो गया था। तलाक के बाद स्थाई भरण पोषण के लिये उसे पहले पति से 25 लाख रुपये और 5 लाख के जेवर मिले थे। उसके बाद उसके जीवन में विनोद बघेल आया। दतिया में रहने वाला विनोद रेलवे में नौकरी करता है अभी वो मुंबई में पदस्थ है। जनवरी 2020 में विनोद ने उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। दोनों मिले, विनोद ने कहा कि वो उसके बारे में सब जानता है फिर भी शादी करना चाहता है। दोनों के परिवार तैयार हो गए फिर इन लोगों ने 26 जनवरी 2020 को शादी कर ली।

 – लॉन पर मकान लेकर भाग गया पति
महिला ने शिकायत में कहा कि शादी तय होने के बाद विनोद से उसके साथ मना करने पर भी जबरन शारीरिक संबंध भी बनाये। इतना ही नहीं उसने अप्राकृतिक कृत्य भी किया। शादी के बाद हम 20 दिन साथ रहे। तभी उसने मुझे बातों में लेकर गिरवाई क्षेत्र में मकान लेने के नाम पर 15 लाख रुपये ले लिये। बाद में पता चला कि मकान तो लोन पर लिया है। अब बैंक वाले पैसा मांग रहे हैं।

– मारपीट भी की
महिला ने बताया कि शादी के बाद जब लॉक डाउन लग गया तब भी विनोद नहीं आया। वो अपने मायके चली गई कुछ दिन पहले विनोद आया और बोला कि मुंबई मे एक ग्रुप है जिसे उसने जॉइन कर रखा है वहाँ लाइफ पार्टनर बदल कर सब एंजॉय, करते हैं इसलिए तुम भी मेरे साथ चलो मजे करेंगे। उसकी बात सुनकर मैंने इंकार कर दिया तो उसने मेरे साथ मारपीट की और मुझे छोड़कर चला गया।

पुलिस ने दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला किया दर्ज
पुलिस ने महिला के शिकायती आवेदन के आधार पर उसके पति विनोद बघेल के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी है।

Tags: एजयककरतचलपतपरटनरपलसपसपहचबदलकरबलममबईमहलवहह
Previous Post

यवतमाल : संदिग्ध ने पुलिस मुख्यालय में की गला काटकर आत्महत्या की कोशिश

Next Post

अमित शाह करेंगे अब अंतिम प्रहार- नकसलवाद अब होगा इतिहास

Next Post
अमित शाह करेंगे अब अंतिम प्रहार- नकसलवाद अब होगा इतिहास

अमित शाह करेंगे अब अंतिम प्रहार- नकसलवाद अब होगा इतिहास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.