• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुणे : डेढ़ लाख से ज्यादा रेल यात्री बिना टिकट पकडे गए

Tez Samachar by Tez Samachar
March 6, 2020
in पुणे, प्रदेश
0
पुणे : डेढ़ लाख से ज्यादा रेल यात्री बिना टिकट पकडे गए
पुणे (तेज समाचार डेस्क). पुणे मंडल के पुणे-मलवली, पुणे-बारामती , पुणे-मिरज तथा मिरज – कोल्हापुर सेक्शन में व्यापक टिकट जांच अभियान चलाए जा रहे हैं.इस वर्ष अप्रैल 2019 से फरवरी 2020 के ग्यारह महीनो में टिकट जांच के दौरान 3 लाख 43 हजार मामलो में लगभग 18 करोड रूपये की राशि जुर्माने के तौर पर वसूल की गयी है. इनमें 1 लाख 59 हज़ार लोग बिना टिकट यात्रा करते पाए गये, जिनसे 8 करोड 85 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया.विगत वर्ष की इसी अवधि में 3 लाख 4 हजार मामलो में लगभग 15 करोड की राशि जुर्माने के तौर पर वसूल की गयी थी जबकि 1 लाख 38 हजार लोगों को बिना टिकट यात्रा करते पकडा गया था, जिनसे 7 करोड 48 लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूल किया गया था.
– 15 प्रतिशत की वृद्धि
यह भी देखा गया कि बिना टिकट यात्रा करनेवालों की संख्या में 15 प्रतिशत की बढोतरी हुई है. उक्त कार्रवाई मंडल रेल प्रबंधक रेणु शर्मा ,अपर मंडल रेल प्रबंधक नीलम चंद्रा एवं सहर्ष बाजपेयी के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील मिश्रा , मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुरेशचंद्र जैन, सहायक वाणिज्य प्रबंधक एस.वी. एन. सुभाष के नेतृत्व में टिकट जांच निरीक्षकों तथा रेल सुरक्षा बल के सहयोग से की गई. रेल प्रशासन द्वारा इस प्रकार की टिकट जांच नियमित तौर पर चलाई जा रही है .यात्रियों से अनुरोध किया जाता है कि वे यात्रा के दौरान उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें अन्यथा उन्हें रेल अधिनियम के तहत जुर्माना देना होगा तथा न भरने की स्थिति में जेल की सजा भी हो सकती है.
Tags: DRM Renu SharmaManoj JhanvarPune Railway divisionwithout ticket traveler
Previous Post

अमेरिकी मीडिया फैला रही हिन्दुओं के प्रति घृणा : तुलसी गबार्ड

Next Post

पुणे : सिंहगढ़, डेक्कन, प्रगति एक्सप्रेस ट्रेनों की समयसारिणी बदलने की मांग

Next Post
पुणे : सिंहगढ़, डेक्कन, प्रगति एक्सप्रेस ट्रेनों की समयसारिणी बदलने की मांग

पुणे : सिंहगढ़, डेक्कन, प्रगति एक्सप्रेस ट्रेनों की समयसारिणी बदलने की मांग

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.