• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पनीर की जगह बटर चिकन देने पर जोमैटो पर लगा 55 हजार रुपये का जुर्माना

Tez Samachar by Tez Samachar
July 8, 2019
in Featured, पुणे
0
Zomatto

पुणे(तेज़ समाचार डेस्क ) एक उपभोक्ता अदालत ने फूड डिलिवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो और एक होटल पर शाकाहारी व्यंजन की जगह मांसाहारी व्यंजन वितरित करने पर 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

मीडिया रपट के अनुसार, उपभोक्ता अदालत ने जोमैटो को 45 दिनों के भीतर शहर के वकील षणमुख देशमुख को जुर्माने की राशि देने का निर्देश दिया, जिन्हें न केवल एक बार, बल्कि दो बार मांसाहारी व्यंजन दिया गया था।उन्होंने पनीर बटर मसाला मंगवाया था, लेकिन उन्हें बटर चिकन भेजा गया। चूंकि दोनों ग्रेवी वाले व्यंजन होते हैं, उन्हें पता नहीं चला और उन्होंने उसे पनीर समझ कर खा लिया।

जोमेटो के अनुसार, वकील ने कंपनी को बदनाम करने के लिए इसके खिलाफ शिकायत की, जबकि उसने उनकी राशि वापस कर दी थी।जोमेटो ने उपभोक्ता फोरम को बताया कि त्रुटि उस होटल के साथ हुई, जिसने गलत व्यंजन की आपूर्ति की, लेकिन फोरम ने इसे समान रूप से दोषी माना। होटल ने हालांकि अपनी गलती मान ली।

जोमैटो और होटल को सेवा में चूक के लिए 50 हजार रुपये और मानसिक उत्पीडऩ के लिए शेष राशि का भुगतान करने के निर्देश दिया गया है।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को तेज़ समाचार टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

Tags: deliverydrone foodfood deliverymaharashtrapuneZomato
Previous Post

लखनऊ से दिल्ली जा रही बस यमुना एक्सप्रेसवे से नाले में गिरी; 29 की मौत, 20 जख्मी

Next Post

शिरपूर : महिलाओंके स्वास्थ्यके लिए हरसंभव रहेगा प्रयास- जयश्रीबेन पटेल

Next Post
Jayshree bhen patel

शिरपूर : महिलाओंके स्वास्थ्यके लिए हरसंभव रहेगा प्रयास- जयश्रीबेन पटेल

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.