मुंबई ( तेजसमाचार प्रतिनिधि ) – बॉलीवुड दंपत्ति अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने 21 करोड़ रुपए कीमत का एक नया फ्लैट खरीदा है। उनका यह 5,500 वर्ग फुट मे फैला लग्जरी अपार्टमेंट बांद्रा के कुर्ला में स्थित है। इसके लिए उन्होंने 38,000 रुपए प्रति स्कवायर फुट चुकाए हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने इसे वर्ष 2015 में खरीदा था। इस समय अभिषेक और ऐश्वर्या जुहू स्थित बंगले जलसा में परिवार के साथ रहते हैं। फिलहाल यह तय नहीं है कि वह कब अपने नए घर में शिफ्ट होंगे।
इसी कॉम्पलैक्स में बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर का भी 7000 वर्ग फुट में फैला हुआ अपार्टमेंट है। प्रसिद् तलाती पनथाकी एसोसिेट्स ने इस कॉम्पलैक्स को डिजायन किया है।
विदित हो कि तलाती एसोसिेट्स ने ही दूसरे सेलेब कपल विराट कोहली अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत के घर को भी डिजायन किया है। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के इस अपार्टमेंट के अलावा दोनों के पास दुबई में एक विला और वर्ली के स्काईलार्क टावर्स में भी एक अपार्टमेंट है। स्काईलार्क में ही अनुष्का और विराट ने 5 बीएचके का फ्लैट खरीदा है।