• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 36 IAS अफसरों के तबादले , 11 आईएएस अफसर जिलाधिकारी बनाये गये

Tez Samachar by Tez Samachar
September 8, 2017
in Featured, प्रदेश
0

लखनऊ ( तेज़ समाचार  प्रतिनिधि ) – उत्तर प्रदेश में गुरूवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एक साथ 36 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिये गये । इनमे से 11 आईएएस अफसर जिलाधिकारी बनाये गये । इन जिलाधिकारियों में दो महिला आईएएस अफसर भी शामिल है। गुरूवार रात को हुए इस फेरबदल में ऋतु माहेश्वरी को गाजियाबाद एवं  मोनिका रानी को फर्रूखाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया । अधिकांश अफसरों को वर्तमान पदभार से अलग  दूसरी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कई प्रतीक्षारत आईएएस अफसरों को नया पदभार मिल गया है । शासन की ओर से विशेष सचिव उदयभानु त्रिपाठी द्वारा जारी आदेश में संबंधित अफसरो को वर्तमान पदभार छोड़कर नवीन पदभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है ।

नए जिलाधिकारी यह रहे –  1 – ऋतु माहेश्वरी गाजियाबाद  2 – मोनिका रानी फर्रूखाबाद 3 – शंभू कुमार प्रतापगढ़ के 4 – कुमार प्रशान्त फतेहपुर  5 – प्रदीप कुमार मैनपुरी  6 – अनिल कुमार फैजाबाद  7 – के बालाजी गाजीपुर के  8 – शैलेंद्र कुमार सिंह लखीमपुर खीरी  9 – मन्नान अख्तर जालौन 10 – राजेंद्र प्रताप पांडेय हमीरपुर 11 – संजय कुमार खत्री रायबरेली के जिलाधिकारी बनाये गए ।

जबकि अन्य तबादलों में 1 – शरद कुमार सिंह विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त 2 – आकाश दीप विशेष सचिव श्रम एवं सेवायोजन 3 – आलोक टंडन को चेयरमैन नोएडा के साथ एमडी मेट्रो नोएडा का भी चार्ज दिया गया । 4 – यशवंत राव रजिस्ट्रार लोहिया विधि यूनिवर्सिटी 5 – अभय विश्वास विशेष सचिव आईटी  6 – आकाश द्वीप विशेष सचिव श्रम एवं सेवा योजन  7 – नरेंद्र शंकर पांडेय विशेष सचिव उच्च शिक्षा  8 – आलोक पांडेय विशेष सचिव औद्यौगिक विकास  9 – अमित मोहन प्रसाद प्रमुख सचिव कृषि 10 – अनूप चंद्र पांडेय आईडीसी 10 – नरेंद्र शंकर पांडेय विशेष सचिव उच्च शिक्षा 11 – अभय विशेष सचिव सूचना प्रौद्योगिकी 12 – ललित वर्मा अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन 13 – आलोक सिन्हा प्रमुख सचिव अवस्थापना औद्योगिक विभाग 14 – संजीव कुमार मित्तल प्रमुख सचिव वित्त विभाग एवं आय़ुक्त 15 – सुधीर गर्ग प्रमुख सचिव खाद्य एवं प्रसंस्करण 16 अनिल सागर सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण 17 – यशू रूस्तगी वीसी मथुरा-वृंदावन प्राधिकरण 18 – नरेंद्र प्रताप सीईओ वृज तीर्थ विकास परिषद 19 – सुरेश कुमार एमडी पीसीएफ बनाये गये। अन्य अधिकारियों में 20 – अबरार अहमद सचिव रेरा 21 – शरद कुमार सिंह विशेष सचिव एपीसी 22 – अनिल ढींगरा वीसी आगरा प्राधिकरण 23 – मदनपाल विशेष सचिव रेशम 24 – संतोष राय परियोजना प्रशासक शारदा सहायक 25 – रजनीश कुमार गुप्ता राजस्व परिषद सदस्य (न्यायिक) के रूप में नियुक्ति की गई ।

Previous Post

गणेश जी को मांस पर चर्चा करते दिखा किया अपमान, सोशल मीडिया पर उमड़ रहा गुस्सा

Next Post

रोहिंग्या मामला- प्रशांत भूषण की याचिका के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे गोविंदाचार्य

Next Post
रोहिंग्या मामला- प्रशांत भूषण की याचिका के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे गोविंदाचार्य

रोहिंग्या मामला- प्रशांत भूषण की याचिका के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे गोविंदाचार्य

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.