जामनेर(तेज समाचार प्रतिनिधि ):सगाई के लिए जाते समय जामनेर की चारपहीयां वाहन का टायर फुटने से मोताला (जि.बुलढाणा) के पास शुक्रवार की दोपहर १२ बजे दुर्घटना हुई। इसमें चालक शेख खालीद उम्र २२ इसकी मौत हुई तथा वाहन में बैठ ८ व्यक्ती घायल हुए हैं। एक व्यक्ती गंभीर हुए उनपर आगे के इलाज के लिए औरंगाबाद में दाखिल किया गया हैं। जामनेर शहर के मलिकनगर परिसर में रहलेवाले शाहरूख शेख बाशीर इसकी सगाई मोताला के पास खरबडी में होने से उसके दोस्त सुबह १० बजे चारपहियां वाहन से निकले थे। दोपहर १२ बजे के करीब उनके वाहन का पिछला टायर फुटने से गाडी पलट गई। उसमें चालक शाहरूख शेख खालीद (रा.जामनेर) इसकी मौत हुई हैं। तथा शेख खालीद शेख शौकत, रहिम शाह नदीर शाह, शेख नदीम शेख नईम, शेख नसीम शेख बसीर, शेख शाजीद शेख बुढन आदि सहित ८ व्यक्ती घायल हुए हैं। इस दुर्घटना में शेख शाहरूख शेख रफिक यहं गंभीर घायल होने से उसे इलाज के लिए औरंगाबाद में दाखिल किया गया हैं।
“तेज़ समाचार “ को और तेज़ बनाने के लिए पोस्ट को LIKE & SHARE जरुर करे