• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

धुलिया:स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी उड़ाई जा रही है स्वच्छता अभियान की धज्जियां

Tez Samachar by Tez Samachar
August 30, 2017
in Featured, खानदेश समाचार, धुले
0
धुलिया:स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी उड़ाई जा रही है स्वच्छता अभियान की धज्जियां

धुलिया(तेज़ समाचार प्रतिनिधि):धुलिया महा नगरनिगम स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी औऱ लापरवाही के कारण देश के सुरक्षा राज्यमंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे के गृहनगर में उड़ रही स्वच्छता अभियान की धज्जियां स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। डॉक्टर भामरे स्वच्छता अभियान देवपुर इलाके में चला कर भिलाटी परिसर की स्वच्छता कर रहे हैं। वही उनके निवास से थोड़ी सी दूरी पर अस्वछता, कचरे का अंबार लगा हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर भारत को स्वच्छ व स्वस्थ बनाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें गांधी जयंती पर जिले के अफसर व आम जनता ने सफाई करने की शपथ भी ली थी, लेकिन अमल नहीं किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा आरम्भ किया गया राष्ट्रीय स्तर का अभियान है। जिसका उद्देश्य गलियों, सड़कों तथा अधोसंरचना को साफ-सुथरा करना है। किन्तु केंद्रीय सुरक्षा मंत्री के निवास स्थान से मात्र दों सौ मीटर की दूरीस्थित नटराज सिनेमा हॉल से भोला बाजार अस्सी फ़िट रोड़ के आसपास के अस्वच्छता बनी हुई है। महा नगरनिगम के अफसर व कर्मचारियों ने शहर को स्वच्छ बनाने का संकल्प तो ले लिया है, लेकिन उनके द्वारा सार्थक पहल नहीं की जा रही है। यही वजह है कि सार्वजनिक शौचालयों व गांव की गलियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है।

भोला बाजार  चौराहा पर नागरिकों की सुविधा के लिए बनाए गए सार्वजनिक शौचालय में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत पूर्व में स्थानीय लोगों ने मनपा प्रशासन से की थी। इसके बाद भी सफाई नहीं कराई गई। मुख्य मार्ग पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। इससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसकी शिकायत मनपा प्रशासन से की गई, इसके बाद भी अस्सी फ़िट भोला बाजार मुख्य मार्ग ऐ.आय.टी.उर्दू स्कूल के सफाई नहीं कराई गई।

स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी

पोला त्यौहार की पूर्व संध्या पर नगर में जोरदार बारिश का आगमन हुआ था। जिसके कारण जगह जगह पानी जमा होने के कारण नगर में मच्छरों की पैदाइश होने के कारण क्या होता शहर में मलेरिया डेंगू स्वाइन फ्लू बुखार के मरीजों में इजाफा होते हुए दिखाई दे रहा है वहीं पर महानगर निगम स्वास्थ्य विभाग विभाग के रत्नाकर माली स्वच्छता कर्मचारियों से स्वच्छता कराने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं। नियमित रूप से विभिन्न क्षेत्रों में सफाई कर्मी, कचरा संकलन वाहन नही आने के कारण कूड़ा करकट तथा पानी से मछरों के प्रकोप से विविध प्रकार की मौसमी बीमारियों फैल रही है। जूना धुलिया, बाबा नगर, रोहिदास नगर के इलाकों में डेंगू बुखार के मरीज़ो की  संख्या में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

मनपा प्रशासन की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मलेरिया तथा मछरों के रोकथाम के हेतु फॉगिंग मशीनों द्वारा छिड़काव भी नही किया जा रहा है। कुल मिलाकर मनपा स्वास्थ्य विभाग नगर की जनता की जान से खेल रहा है। जबकि एक ओर कचरा संकलन के नाम पर लाखों रुपए का ठेका दिया गया है, किन्तु शहर के अनेक स्थानों पर गंदगी अस्वछता का अंबार लगा हुआ है।

Tags: #dhule news#khandesh news#khandesh samacharBhusawal newsjalgaon newsधुलिया:स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी उड़ाई जा रही है स्वच्छता अभियान की धज्जियां
Previous Post

जलगांव-शिरपुर बस ने मारी रिख्षा को टक्कर:चालक गंभीर रूप से घायल

Next Post

भुसावल :अनधिकृत अतिक्रमण पर रेल विभाग की कारवाई

Next Post
भुसावल :अनधिकृत अतिक्रमण पर रेल विभाग की कारवाई

भुसावल :अनधिकृत अतिक्रमण पर रेल विभाग की कारवाई

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.