• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

नेवी पर जमीन अधिग्रहण का आरोप पर महाराष्ट्र में किसानों का हिंसक प्रदर्शन

Tez Samachar by Tez Samachar
June 22, 2017
in Featured, प्रदेश
0
नेवी पर जमीन अधिग्रहण का आरोप  पर महाराष्ट्र में किसानों का हिंसक प्रदर्शन

मुंबई (तेज़ समाचार प्रतिनिधि):जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे किसानों ने गुरुवार सुबह हिंसक प्रदर्शन किया। किसानों ने कल्याण क्षेत्र के नेवली गांव के पास सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान जब पुलिस ने उनको हटाने का प्रयास किया तो किसान आक्रोशित हो गए और उन्होने तोड़-फोड़ शुरू कर दी। किसानों ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों सहित पुलिस के वाहनों में जबरदस्त तोड़-फोड़ की और कई वाहनों में आग लगा दी।

किसानों द्वारा किया जा रहा यह प्रदर्शन नेवी की ओर से किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के विरोध में हो रहा है। गौरतलब है कि इस गांव में विश्व युद्ध के दौरान की एक एयर स्ट्रिप बनाया गया था और इसके आसपास की जमीन रक्षा मंत्रालय की है। कई वर्षों से खाली पड़ी जमीन को लोग अपनी बताकर लगातार खेती करते आ रहे हैं। लेकिन अब नेवी जब इस पर अधिग्रहण करती दिख रही है तो किसान भड़क गए।

इस दौरान आक्रोशित किसानों की पुलिस से भी झड़प हो गई। लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेरते हुए पुलिसकर्मियों पर ही धावा बोल दिया। इस हमले में असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर, दो सब इंस्पेक्टर सहित कुछ कांस्टेबल के घायल होने की भी खबर है।

Tags: #navyfarmer protest maharashtra
Previous Post

पुलिस पेट्रोलिंग करते समय होटल मालिक से विवाद, ऑन ड्युटी पुलिस के साथ हुई मारपीट

Next Post

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर धमाके से सिलेंडर से भरा ट्रक जलके खाक

Next Post
ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर धमाके से सिलेंडर से भरा ट्रक जलके खाक

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर धमाके से सिलेंडर से भरा ट्रक जलके खाक

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.