• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

न्यायालय ने अनैसर्गिक दुष्कर्म करने वालो के खिलाफ अपराध दर्ज करने के दिए आदेश

Tez Samachar by Tez Samachar
March 4, 2018
in अकोला
0
न्यायालय ने अनैसर्गिक दुष्कर्म करने वालो के खिलाफ अपराध दर्ज करने के दिए आदेश

अकोला(अवेस सिद्दीकी): शौच के लिए गई महिला के साथ पिता पुत्र ने मिलीभगत कर जबरन अनैसर्गिक  दुष्कर्म किया था इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने अपराध दर्ज नहीं किया। एक निजी याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने बालापुर पुलिस को अपराध दर्ज करने के आदेश दिए।  सुप्रिम कोर्ट के स्पष्ट आदेश है कि महिला तथा बच्चों के संदर्भ में प्राप्त हुए शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करें किंतु वरिष्ठ न्यायालय के आदेश होने के बावजूद भी पुलिस इन मामलों को कितनी गंभीरता से लेती है यह बालापुर न्यायालय द्वारा जारी किए गए आदेश के बाद ज्ञात होता है।

न्यायालयीन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बालापुर तहसील के अंतर्गत आने वाले एक ग्राम की महिला ने अधिवक्ता वीरेंद्र व्यास तथा महेंद्र व्यास के माध्यम से बालापुर न्यायालय में एक निजी याचिका दायर की थी। इस याचिका में कहा गया था कि वह २८ जनवरी २०१८ को शौच के लिए गई थी। इसी बीच ग्राम के रहने वाले विश्वास उत्तम इंगले तथा उनके पुत्र  गौतम विश्वास इंगले, योगेश विश्वास इंगले ने उस पकड़कर झाडियों में ले गए तथा उसके साथ सामूहिक रूप से अनैसर्गिक दुष्कर्म किया। इस मामले में वह बालापुर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने गई थी किंतु पुलिस ने शिकायत दर्ज करने से इंकार कर दिया। इस याचिका पर पीडि़ता का बयान सुनने के पश्चात बालापुर न्यायालय ने उपरोक्त लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच करने के आदेश दिए।

Previous Post

अकोट यातायात पुलीस कर्मीयो ने निभाया मानव धर्म

Next Post

शिरपूर:महाराष्ट्र पुरानी पेन्शन हक संघटनने उपजिलाधिकारी को सोंपा ज्ञापन

Next Post
शिरपूर:महाराष्ट्र पुरानी पेन्शन हक संघटनने उपजिलाधिकारी को सोंपा ज्ञापन

शिरपूर:महाराष्ट्र पुरानी पेन्शन हक संघटनने उपजिलाधिकारी को सोंपा ज्ञापन

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.