• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पद्मावत पर हिंसक प्रदर्शन, गुरुग्राम में बस को फूंका

Tez Samachar by Tez Samachar
January 24, 2018
in Featured, प्रदेश
0
पद्मावत पर हिंसक प्रदर्शन, गुरुग्राम में बस को फूंका

नई दिल्ली ( तेज़ समाचार प्रतिनिधि ):संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म पद्मावत की रिलीज से एक दिन पहले देशभर में हिंसक विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। देश के अलग-अलग क्षेत्र में फिल्म पद्मावत के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। धारा 144 लागू होने के बाद भी हरियाणा के गुरुग्राम में प्रदर्शनकारियों ने बस को लगा दी है। प्रदर्शकारियों ने बुधवार दोपहर गुरुग्राम के सोहना रोड पर हरियाणा रोडवेज की बस को फूंक डाला। प्रदर्शनकारियों ने गुरुग्राम के वजीरपुर-पटौदी रोड पर भी जमकर आगजनी की। उन्होंने दिल्ली-जयपुर हाइवे को जाम कर दिया। मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में भी करणी सेना के सदस्यों ने विरोध-प्रदर्शन किया।

उत्तर प्रदेश के मेरठ में प्रदर्शनकारियों ने पीवीएस मॉल में पत्थर फेंके। मॉल की शीशे टूट गए है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लेकिन, प्रदर्शकारी मौके से भाग छूटे। फिलहाल, मॉल के आसपास सुरक्षा बढा दी है। पद्मावत के विरोध में मथुरा जिले के भुतेश्वर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शनकारियों ने रेल रोक कर प्रदर्शन किया।

मंगलवार रात गुजरात के अहमदाबाद में भी प्रदर्शनकारियों ने तीन मॉल में तोडफ़ोड़ की थी। प्रदर्शनकारियों ने 40 बाइकों को आग के हवाले कर दिया था और 100 से ज्यादा वाहनों में तोडफ़ोड़ की थी। इस मामले में पुलिस ने 48 लोगों को हिरासत में लिया और चार लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज किया।इधर, करणी सेना ने एक बार फिर धमकी दी है। सर्वोच्च न्यायालय द्वारा फिल्म पद्मावत की रिलीज को पूरे भारत में प्रदर्शन करने की अनुमति देने के बावजूद करणी सेना प्रमुख लोकेंद्र सिंह कलवी ने बुधवार को कहा कि राजपूत संगठन संजय लीला भंसाली की फिल्म को रिलीज नहीं होने देगा। कलवी ने कहा, हम अपने उस रुख पर अटल हैं कि इस फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया जाना चाहिए।

25 जनवरी आए और जाए लेकिन हम फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे, चाहे कुछ भी हो जाए। उन्होंने मां-रानी पद्मावती के अपमान पर लोगों से फिल्म का बहिष्कार करने के लिए खुद से कफ्र्यू लगाने का आह्रान किया। फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के नाम पर हो रही हिंसा के बारे में पूछे जाने पर कलवी ने कहा कि यह दुखद है लेकिन इसके लिए भंसाली जिम्मेदार हैं।

Previous Post

शिरपुर:पद्मावत को लेकर उग्र हुआ आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने एक यात्री बस को आग लगने का किया प्रयास

Next Post

निगम चुनाव जीतकर रहेंगे – अशोक चव्हान

Next Post
निगम चुनाव जीतकर रहेंगे – अशोक चव्हान

निगम चुनाव जीतकर रहेंगे - अशोक चव्हान

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.