• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभियान के कार्यों की जानकारी.

Tez Samachar by Tez Samachar
July 31, 2016
in देश
0

नई दिल्ली – बीते बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डा.राजेंद्र फडके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अभियान के कार्यों की जानकारी दी। लगभग सात मिनट प्रधानमंत्री ने देश भर में चलाये जा रहे इस अभियान की बारिकियों का जायजा लिया। अभियान के माध्यम से देश में भर में हो रहे जन जागरण व बढ रहे कन्या जन्म दर पर प्रधानमंत्री ने समाधान व्यक्त किया। बेटी बचाओ – बेटी पढाओ अभियान के राष्ट्रीय संयोजक डा.फडके ने प्रधानमंत्री को जानकारी दी कि अभियान प्रारम्भ होने से पूर्व कन्या जन्म दर की तुलना में अब लगभग तेरह माह बाद यह आंकडे तेजी से बदल रहे है। प्रारम्भ में इस अभियान के लिये देश के सौ जिले चुने गए थे। किन्तू स्थितियों को देखते हुए अब अभियान में १६१ जिले शामिल किये गए हैं। डा.फडके ने प्रधानमंत्री को जानकारी दी कि अभियान को लेकर सभी समिती सदस्य पदाधिकारी कम कन्या जन्म दर वाले क्षेत्रो में यात्राएं कर रहे है। जिनके परिणाम है कि पहले हरियाणा राज्य में कन्या जनम दर ८५० थी जो अब ९०५ तक पहुंच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान में शैक्षणिक संस्थानो, स्वयंसेवी संगठनो व अन्य के जुडने को सकारात्मक सफलता बताया। डा.फडके ने इस अभियान के विगत १३ महिने का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए इस अभियान को और अधिक सकारात्मक बनाने हेतू राष्ट्रीयस्तर पर शासकीय बोर्ड यां समिती बनाने का सुझाव भी दिया। डा.फडके ने कहा कि इसके माध्यम से गैर भाजपा शासित राज्यों में भी अभियान का कार्य बढाया जा सकेगा। साथ ही साथ आशा व आंगनवाडी सेविकाओं पर निगरानी रखते हुए उन्हे जोडा जासकता है। यह शासकीय बोर्ड जिलास्तर पर कार्य करते हुए खर्च व अन्य कार्यों पर ध्यान देगा !

Previous Post

दारा सिंह ने किंगकॉंग को हराया था जलगाव में

Next Post

छायाबाई है बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान की पुरोधा

Next Post

छायाबाई है बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान की पुरोधा

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.