• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

भारत और सिंगापुर प्रगति तथा सतत् विकास में सहभागीः उप राष्ट्रपति

Tez Samachar by Tez Samachar
November 16, 2017
in Featured, देश
0
भारत और सिंगापुर प्रगति तथा सतत् विकास में सहभागीः उप राष्ट्रपति

नई दिल्ली(तेज़ समाचार प्रतिनिधि ):उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि भारत और सिंगापुर प्रगति तथा सतत् विकास में सहभागी है। सिंगापुर के व्यापार तथा उद्योग मंत्री श्री एस. ईश्वरण ने आज यहां उपराष्ट्रपति से भेंट की।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत बहुसांस्कृतिक व विभिन्न समुदायों वाले एक उज्जवल देश के रूप में सिंगापुर के उदय का सम्मान करता है। उन्होने कहा कि भारत के कई राज्यों ने सिंगापुर के साथ आपसी अनुबंध विकसित किए है। हम आपसी सहयोग और प्रतिस्पर्धा आधारित संघवाद में विश्वास करते है और राज्य सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए निरन्तर प्रयास कर रहे हैं।

उपराष्ट्रपति महोदय ने कहा कि भारत और सिंगापुर, दोनों ही एक दूसरे की प्रगति और समृद्धि के लिए आवश्यक हैं। भारत की विकास प्राथमिकताओं में सिंगापुर एक प्रमुख सहभागी है। व्यापार करने में सरलता सहित भारत के सभी क्षेत्रों में परिवर्तन हो रहा है।

उपराष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि सिंगापुर कॉन्सॉर्टियम आन्ध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती में स्टार्ट-अप क्षेत्र के विकास में सहयोग प्रदान कर रहा है। यह पूरे भारत में नई परियोजनों के लिए भविष्य के एक मॉडल के रूप में विकसित होगा।

 

Tags: भारत और सिंगापुर प्रगति तथा सतत् विकास में सहभागीः उप राष्ट्रपति
Previous Post

Dr. Subhash Bhamare के अथक प्रयासों से 2360 करोड़ रुपये की प्रशासकीय मान्यता, शिंदखेड़ा के किसानों को सुलवाडे-जामफल सिंचाई परियोजना की सौगात

Next Post

राष्ट्रपति ने भारतीय वायुसेना के 223 स्क्वाड्रन और 117 हैलिकॉप्टर इकाई को स्टैंडर्ड प्रदान किए

Next Post
राष्ट्रपति ने भारतीय वायुसेना के 223 स्क्वाड्रन और 117 हैलिकॉप्टर इकाई को स्टैंडर्ड प्रदान किए

राष्ट्रपति ने भारतीय वायुसेना के 223 स्क्वाड्रन और 117 हैलिकॉप्टर इकाई को स्टैंडर्ड प्रदान किए

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.