• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

राज्यपाल पर चर्चा की अनुमति न देना अन्याय – दिग्विजय

Tez Samachar by Tez Samachar
April 11, 2017
in देश
0

नई दिल्ली ( तेजसमाचार संवाददाता ) – कांग्रेस सदस्य दिग्विजय सिंह ने आज राज्यसभा में गोवा की राज्यपाल की भूमिका पर चर्चा करने के लिए दिए गए अपने विशिष्ट प्रस्ताव को सूचीबद्ध न किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने आसन पर अपने प्रति ‘अन्यायपूर्ण’ रवैया अपनाने का आरोप लगाया। हालांकि आसन की ओर से कहा गया कि इस बारे में वह कुछ नहीं कर सकते, क्योंकि सरकार की ओर से समय मिलने के बाद ही प्रस्ताव को चर्चा के लिए सूचीबद्ध किया जा सकता है। सिंह ने कहा कि कल संसद के बजट सत्र का अंतिम दिन है और गोवा की राज्यपाल की भूमिका पर चर्चा करने के लिए उन्हें अभी तक समय नहीं दिया गया है।  उन्होंने कहा ‘गोवा की राज्यपाल ने असंवैधानिक तरीके से काम किया और विधानसभा चुनाव में अकेले सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित नहीं किया। वह सरकारिया आयोग की सिफारिशों के खिलाफ गईं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने गोवा में बहुमत हासिल करने के लिए भाजपा पर अनैतिक तौर तरीके अपनाने का आरोप लगाया था। कांग्रेस को वहां 17 सीटें मिली थीं और बहुमत के लिए 21 सीटों की आवश्यकता थी। भाजपा को सिर्फ 13 सीटें मिली थीं, लेकिन उसने छोटी पार्टियों की मदद से बहुमत का इंतजाम कर लिया और सरकार बना ली।

Tags: bajat satrdigvijay singhgoa
Previous Post

दीपिका पादुकोण ने शुरू किया ‘लिव-लव-लाइफ’ फाउंडेशन

Next Post

ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रपति से मुलाकात की

Next Post

ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने राष्‍ट्रपति से मुलाकात की

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.