अमलनेर(तेज़ समाचार प्रतिनिधि) :अमलनेर स्थानीय खान्देश शिक्षा मंडल संचालित फ़ार्मसी महाविद्यालय में 25 सितंबर को वैश्विक फर्मासिस्ट दिन मनाया गया। शहर के पूज्य सानेगुरुजी के पुतले पर पुष्पमाला अर्पण कर जन जागृती की रैली निकाली गईं। इस रैली में अंधश्रद्धा, स्त्री शिक्षा, बच्चों का टिकाकरण व्यसन मुक्ति दवाईयो का सही प्रयोग, ढोंगीबाबा से सावधान आदि विषयोंपर जनजागृति फलक और पथ नाट्य दिखाकर सभी को जागृत किया गया। इस रैली में चेयरमेन गोविन्द मुंदड़ा विनोद, पाटिल मोहन सातपुते, डा.बी.एस.पाटिल, जितेन्द्र जैन, डा.संदेश गुजराथी, कल्याण पाटील, बजरंग अग्रवाल, रवींद्र माली आदि मौजुद थे। इस रैली में छत्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था।