• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

शहीद के परिवार को सम्मानित करते समय भावुक हुए राष्ट्रपति

Tez Samachar by Tez Samachar
January 26, 2018
in Featured, देश
0
शहीद के परिवार को सम्मानित करते समय भावुक हुए राष्ट्रपति

नई दिल्ली ( तेज़ समाचार प्रतिनिधि ):शुक्रवार को 69वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहादत को सम्मानित करते हुए एक वक्त ऐसा भी आया जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की आंखों से आंसू छलक गए। शहीद गरुड़ कमांडो जेपी निराला को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित करने के लिए उनकी मां और पत्नी को मंच पर आमंत्रित किया गया। इस दौरान शहीद कमांडो जेपी निराला के अदम्य साहस और वीरता की कहानी का भी जिक्र किया गया।

शहीद कमांडो की मां और पत्नी सम्मान हासिल करने के लिए मंच पर पहुंचीं तो राष्ट्रपति कोविंद की आंखों में आंसू थे। शहीद कमांडो के परिवार को अशोक चक्र भेंट करने के बाद जब राष्ट्रपति कोविंद अपने स्थान पर बैठे तो वो अपनी रूमाल से आंसू पोछ रहे थे।

भारतीय इतिहास में यह पहला मौका है जब भारतीय वायुसेना के किसी गरुड़ कमांडो को अशोक चक्र से नवाजा गया है। 18 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के बंदीपोरा में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में निराला शहीद हुए थे।कारपोरल निराला उस गरुड़ विशेष बल इकाई का हिस्सा थे जिसकी एक टुकड़ी जम्मू-कश्मीर में अभियान ‘रक्षक’ के तहत राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के साथ संबद्ध थी। बांदीपुरा जिले के चंदेरगर गांव में खुफिया सूचना के आधार पर 18 नवंबर 2017 को अभियान चलाया गया था। उस अभियान में छह आतंकियों को मार गिराया गया लेकिन निराला भी इसमें शहीद हो गए।

Tags: गणतन्त्र दिवस भारत नरेन्द्र मोदी अशोक चक्र राजपथ सम्राट अशोक गरुड़ कमांडो बल भारतीय वायुसेना मोहन भागवत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
Previous Post

देश मना रहा 69वां गणतंत्र दिवस, दुनिया ने देखी भारत की ताकत, 10 आसियान देश बने गवाह

Next Post

दक्षिण कोरिया के अस्पताल में भीषण आग, 39 लोगों की मौत 70 जख्मी

Next Post
दक्षिण कोरिया के अस्पताल में भीषण आग, 39 लोगों की मौत 70 जख्मी

दक्षिण कोरिया के अस्पताल में भीषण आग, 39 लोगों की मौत 70 जख्मी

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.