जलगांव (तेज समाचार प्रतिनिधि). शहर की औद्योगिक वसाहत से रात की ड्युटी कर घर जा रहे बीस साल के युवक की दो मोटरसाईकिलों की आमने-सामने भिड़त होने से हुई दुर्घटना में मृत्यु हो गई। यह घटना शुक्रवार सुबह ४.3० से ५ बजे के आसपास जलगांव-औरंगाबाद महामार्ग स्थित रॉयल फर्निचर के पास घटित हुई। घटना में दूसरी मोटरसाईकिल पर के तीन लोग गंभीर घायल है। एक जिला अस्पताल में तथा दो युवा निजी अस्पताल के अतिदक्षता विभाग में उपचार ले रहे है।
रिश्तेदारों से मिली जानकारी के अनुसार पुराने खेडी रोड के शंकरराव नगर के लैलेश अविनाश चौधरी उम्र २० यह माता, पिता के साथ रहता है। तथा मुलजी जेठा महाविद्यालय के द्वितीय वर्ग में शिक्षा ले रहे है। घर की परिस्थिती अत्यंत खराब होने के कारण दोपहर महाविद्यालय तथा रात को औद्योगिक वसाहत के एक समाचारपत्र के वितरण विभाग में रात की ड्युटी के लिये दोस्त के साथ काम पर था। हमेशा की तरह लैलेश ड्युटी कर सुबह चार बजे कंपनी से एम.एच.१९.बीएच.१८०४ इस मोटरसाईकिल से घर की ओर निकला। कुंसुंबा निवासी पंकज जाधव उम्र २० यह अपने दोस्त राहुल वाघ उम्र २० के साथ एम.एच.१९.बी.एफ.६६७० इस क्रमांक की मोटरसाईकिल से सुबह चार बजे जलगांव रेलवे स्टेशन पर माता को लाने के लिये आ रहा था। फत्तेपुर से आये पंकज के माता विक्की साबले उम्र (22) को रेलवे स्टेशन से घर निकले। इस बीच सुबह साढ़ेचार से पाच के बीच औरंगाबाद महामार्ग पर स्थित रॉयल फर्निचर के सामने मोटरसाईकिल की आमने-सामने भिडं¸त हुई। इस घटना में लैलेश के सिर एवं छाती पर गंभीर चोट लगने से उसकी जगह पर ही मौत हो गई। तथा तीनों घायलों को परिसर के नागरिकों ने जिला अस्पताल में उपचार के लिये दाखिल किया।
– लैलेश ने घटनास्थल पर ही तोड़ा दम
लैलेश यह ड्युटी कर घर की ओर मोटरसाईकिल से निकला था। रॉयल फर्निचर के पास सामने से विरूद्ध दिशा से आने वाली ट्रिपलसीट मोटरसाईकिल की जोरदार भिड़ंत हुई। इस दुर्घटना में सामने की मोटरसाईकिल पर सवार लैकेश सिर एवं छाती के बल गिरने के कारण उसकी जगह पर ही मौत हो गई। तथा ट्रीपलसीट होने वाली मोटरसाईकिल के दो टुकडे हो गए।
– चौधरी परिवार ने खोया अपना आधार
लैलेश के पिता अविनाश यह रेमंड कंपनी में कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। पिता को मधूमेह की बिमारी होने के कारण बिमारी एवं परिवार का पालनपोशन करते हुए पिता की परिस्थिती लैलेश से नहीं देखी जा रही थी। वह दिन में महाविद्यालय में एवं अपने मित्रों के साथ रात को पेपर की कंपनी में काम पर जाकर स्वयं के शिक्षण एवं परिवार की मदद कर रहा था। मामा तथा रिश्तेदारों ने शहर में दूसरी ओर काम खोजने के लिये कईं बार लैलेश से कहा था। किन्तू दिन में शिक्षा एवं पढ़ाई को समय ना मिलने की बात कहकर वह दूसरी ओर काम करना टाल रहा था। किन्तू शुक्रवार की घटना में चौधरी परिवार का आधार जाने से अस्पताल में पिता तथा रिश्तेदारों का आक्रोश दिल दहला देने वाला था।
– बहन का बस्ता एवं दुर्भाग्यशाली घटना
कुसुंबा में रहने वाले पंकज जाधव की बड़ी बहन का शुक्रवार को जलगांव में बस्ता था। बस्ते के लिये फत्तेपुर से मामा रेलवे से जलगांव में सुबह चार बजे आने वाले थे। मामा को रेलवे स्टेशन पर लेने के लिये गांव के दोस्त राहुल वाघ को लेकर मोटरसाईकिल से आया था। मामा को लेकर तीनों ट्रिपल सीट गांव की ओर लोट रहे थे तभी घटित हुई दुर्भाग्यशाली घटना से पंकज की बहन का बस्ता रद्द करना पड़ा।
– रिश्तेदारों की अस्पताल में भीड़
लैलेश की दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रिश्तेदार तथा दोस्तों ने जिला अस्पताल में रूख किया। तथा लैलेश के मृत्यु की जानकारी मिलते ही रिश्तेदारों ने आक्रोश किया। तथा कुसुंबा के पंकज, राहुल विकी के दुर्घटना की जानकारी मिलते ही रिश्तेदार एवं दोस्तों ने भी अस्पताल में भीड़ की।
