फैजपुर (तेज समाचार प्रतिनिध). यावल सहित रावेर तहसील की जायजा बैठक में शुक्रवार को गुटविकास अधिकारी अनुपस्थित रहने के कारण विधायक हरी जावले ने तीव्र रोष व्यक्त किया। सुबह 11 बजे नगरनिगम सभागृह में बैठक हुई। सभी इलाकों के बीडीओ को उपस्थित रहना अपेक्षित होते हुए उनके प्रतिनिधी उपस्थित रहने के कारण विधायक जावले ने रोष व्यक्त किया। प्रांताधिकारी डा.अजित थोरबाले को सभी बीडीओ ने नोटिस जारी करने के आदेश दिये। बैठक में सभी जिला परिषद विद्यालय स्वच्छ करने के आदेश दिये। हिंदुस्थान पेट्रोलियम सीएसआर फंड से 98 जिला परिषद विद्यालयों में मार्च तक शौचालय का निर्माण करना जरूरी एवं बकाया 100 शौचालय बाद में निर्माण किये जाऐंगे। तथा यावल तहसील के कृषी विभाग में कुल 37 पद मंजुर है। 10 पद रिक्त होने की बात बैठक में कही गई। इस पर विधायक जावले ने त्वरीत मंत्रालय में बुलाकर पद जल्द ही भरने का आश्वासन इस समय दिया।

