• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पहले फेज में 3 करोड़ लोगों को मुफ्त में लगेगा वैक्सीन- डॉ. हर्षवर्धन ने किया ऐलान 

राजीव राय by राजीव राय
January 2, 2021
in Featured, देश
0
पहले फेज में 3 करोड़ लोगों को मुफ्त में लगेगा वैक्सीन- डॉ. हर्षवर्धन ने किया ऐलान 
नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क): केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि पहले फेज में 3 करोड़ लोगों को वैक्सीन फ्री में दी जाएगी। इनमें 1 करोड़ स्वास्थ्यकर्मी और दो करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं। बाकी प्राथमिकता सूची में शामिल 27 करोड़ लोगों को जुलाई तक कैसे वैक्सीन दी जाएगी, इस बारे में फैसला लिया जा रहा है।
डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि  “मैं लोगों से किसी भी अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील करना चाहता हूं। टीके की सुरक्षा के बारे में कोई अफवाहें नहीं होनी चाहिए। सब कुछ विस्तार से जांच के बाद किया गया है। शुरू में जब पोलियो वैक्सीन की तैयारी की गई थी तो तब भी अफवाहों का बाजार गर्म था।  जब इसे धरातल पर लाया गया तो सभी लोगों को इसकी सुरक्षा के बारे में आश्वासन दिया गया। टीका परीक्षण को लेकर हमारे मुख्य मानदंड सुरक्षा और प्रभावकारिता हैं और कुछ भी समझौता नहीं किया जाएगा।” कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन शुरू हो चुका है। देशभर के 116 जिलों में 259 सेंटरों पर वैक्सीन का ड्राई रन किया जा रहा है।  हमारी वैक्सीन का रिकवरी रेट दुनिया में सबसे अच्छा है। हम बहुत आशान्वित हैं। हमने फैसला किया है कि पूरे देश में कोरोना की वैक्सीन फ्री मिलेगी।
डॉ.हर्षवर्धन ने खुद दिल्ली के जीटीबी अस्पताल जाकर ड्राई रन का जायजा लिया। उन्होंने यहां कहा कि देश को टीकाकरण का अनुभव है और ये वैक्सीन जनता की सुरक्षा के लिए है, इसे लेकर कोई गलतफहमी न रखें। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली के तीन अस्पतालों में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन चल रहा है। इसके पीछे सरकार की मंशा यह है कि किसी भी तरह की बाधा दूर की जा सके।  दिल्ली में सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर को वैक्सीन दी जाएगी, इसके बाद 50 साल के उम्र के ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन दिया जाएगा।
Previous Post

7 लाख के फ्लैट का बिजली बिल आया 77. 31 लाख रुपए

Next Post

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए चंदा जमा करने राष्ट्रव्यापी अभियान

Next Post
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए चंदा जमा करने राष्ट्रव्यापी अभियान

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए चंदा जमा करने राष्ट्रव्यापी अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.