• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए चंदा जमा करने राष्ट्रव्यापी अभियान

Tez Samachar by Tez Samachar
January 2, 2021
in Featured, प्रदेश
0
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए चंदा जमा करने राष्ट्रव्यापी अभियान
पुणे (तेज समाचार डेस्क)। भगवान श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए चंदा जमा करने का राष्ट्रव्यापी अभियान 15 से शुरू किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरिजी महाराज ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि, अयोध्या में बनने वाला राम मंदिर सभी श्रद्धालुओं को जोड़ेगा और उत्तरप्रदेश का यह शहर विश्व की सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर उभरेगा।
उन्होंने कहा, श्रीराम मंदिर के लिए चंदा जमा करने का राष्ट्रव्यापी अभियान 15 जनवरी को शुरू किया जाएगा। इस अभियान का मकसद देश के चार लाख गांवों में 11 करोड़ घरों में पहुंचना है। गिरिजी महाराज ने कहा ने चंदा अभियान के दौरान 1,000 रुपये, 100 रुपये और 10 रुपये के कूपनों का इस्तेमाल होगा और उसकी रकम तुरंत ट्रस्ट के खाते में जमा करा दी जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य राम मंदिर बनने के बाद भारत, एशिया और विश्व के श्रद्धालुओं को जोड़ते हुए अयोध्या को दुनिया की सांस्कृतिक राजधानी बनाना है।
इससे पहले नागपुर में 28 दिसंबर को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरि महाराज ने कहा था कि मुख्य निर्माण समेत राम मंदिर परिसर के निर्माण पर करीब 1100 करोड़ रुपये की लागत आएगी और साढ़े तीन साल में यह काम पूरा हो जाएगा।
Previous Post

पहले फेज में 3 करोड़ लोगों को मुफ्त में लगेगा वैक्सीन- डॉ. हर्षवर्धन ने किया ऐलान 

Next Post

सांप के काटने पर झाड़-फूंक करनेवाला तांत्रिक गिरफ्तार

Next Post
सांप के काटने पर झाड़-फूंक करनेवाला तांत्रिक गिरफ्तार

सांप के काटने पर झाड़-फूंक करनेवाला तांत्रिक गिरफ्तार

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.