चालीसगांव (तेज समाचार प्रतिनिधि). डकैती करने की मंशा से जमे चारो पर चालीसगांव शहर पुलिस ने १५ फरवरी को शहर के बाहर कन्नड रोड के होटल बायपास के पिछे रात पौने ११ बजे छापा मारकर २ आरोपिओं को डकैती के साहित्य व ढ़ाई लाख की २ स्पोर्ट मोटरसाइकिल सहित हिरासत लिया। लेकिन अवसर का फायदा लेकर ४ आरोपी एक मोटरसाइकिल सहित भागने में सफल हुए। चालीसगांव शहर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। शहर के बाहर होटल बायपास कार्नर के पिछे कुछ चोर डकैती की तैयारियां करने की गुप्त जानकारी चालीसगांव शहर पुलिस उपनिरीक्षक युवराज रबडे को मिली। पुलिस निरीक्षक रामेश्वर गाडे पाटील के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक युवराज रबडे, डी.बी. के हवालदार शशिकांत पाटील, पुलिस कॉन्स्टेबल बापु पाटील, राहुल पाटील, गोपाल भोई, संदीप पोपट पाटील ने इस जगह रात पौने ११ बजे छापा माकर आरोपी २० वर्षीय संजय अजित राठोड (कंजर) (कुसेगांव, दौंड, पुना) एवं २० वर्षीय अभिमन्यु दिनेश मन्नावद (चिखली, हवेली, पुना) को २ मोटरसाइकिल व डकैती के साहित्य साथ हिरासत में लिया। किन्तू आरोपी राहुल नानावत राठोड, यामिन रमेश राठोड, आदित्य गोविंद शेखावत व अर्थवेद गणेश राठोड सभी पिंप्री चिंचवड पुना निवासी यह बिना क्रमांक की मोटरसाइकिल लेकर फरार हुए।

