निस्कोर्ट मिडिया कॉलेज ने दी फिट इंडिया मूवमेंट में अपनी भागीदारी
वैशाली गाज़ियाबाद (तेज़ समाचार प्रतिनिधि ): निस्कॉर्ट मीडिया कॉलेज, वैशाली में फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत 5 दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन कियागया .
विगत 29 अगस्त को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस‘ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से खेलो में बढावा व नागरिको के स्वास्थ को देखते हुये फिट इंडिया मूवमेंट की शुरुवात की गई. प्रधानमंत्री की इस सकारात्मक सोच में अपनी भागीदारी निभाने के लिए चौधरी चरणसिंह यूनिवर्सिटी से मान्यताप्राप्त निस्कॉर्ट मीडिया कॉलेज वैशाली गाज़ियाबाद ने 5 दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया. निस्कॉर्ट मीडिया कॉलेज के सुविधायुक्त प्रांगण में 26 अगस्त से प्रारम्भ हुई इस प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया . जिसमें फुटबॉल,बास्केटबॉल, टेबिल टेनिस बैडमिंटन,खो खो के अतिरिक्त कई अन्य खेल भी शामिल रहे.कार्यक्रम का उद्घाटन डायरेक्टर डॉ जोस मुरिकन ने किया.
निस्कोर्ट मिडिया कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ ऋतु दुबे तिवारी ने इस आयोजन को छात्र–छात्राओं के सर्वांगीण विकास से जोडते हुये उन्हे शिक्षा के साथ खेल के मैदान से जोडने का एक सफल प्रयास बताया . डॉ. तिवारी ने बताया कि युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना वर्तमान समय की जरूरत है क्यूंकि लगातार मोबाइल टेलीविजन और इंटरनेट के इस्तेमाल की वजह से वे शारीरिक एक्टिविटीज को अवॉइड कर रहे हैं. खेलों के माध्यम से छात्र–छात्राओं में आपसी समन्वय और तालमेल बढ़ता है और टीम वर्क से काम करने की क्षमता भी बढ़ती है .
यह भी पड़े :
गणपति के नाम पर जबरन वसूली पर लगे रोक, पुलिस से हस्तक्षेप की गुहार
सरकार मीडिया की आजादी के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैः जावड़ेकर
शुक्रवार 30 अगस्त को इस 5 दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन समारोह गणमान्यो की उपस्थिती में संपन्न हुआ. नोएडा पुलिस की राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी एवं एमपीटी क्वालिफाइड रीता यादव ने प्रमुख अतिथी के रूप में मौजूद रहते हुये उपस्थितो के साथ अपने अनुभव संझा किये. पुरस्कार वितरण के दौरान उन्होंने कहा कि खेलों का महत्व कभी भी किसी भी उम्र में कम नहीं आंका जा सकता है इससे ना सिर्फ दिमागी ना सिर्फ शारीरिक बल की दिमागी क्षमताओं को भी बल मिलता है.
यह भी पड़े :
नपुंसक पति ने सेक्स टॉय लगा कर मनाई सुहागरात
पाक के प्रशिक्षित कमांडो कर चुके हैं कच्छ खाड़ी में प्रवेश, गुजरात में अलर्ट
इंदौर-मुंबई महा मार्ग पर बड़ी दुर्घटना को दावत दे रहे सड़क पर बने गड्ढे, NHI की लापरवाही
कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल डॉ ऋतु दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया और इस कैंपेन को आगे बढ़ाने के लिए वर्ष भर नियमित खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करने की बात कही.

विगत
निस्कोर्ट मिडिया कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ ऋतु दुबे तिवारी ने इस आयोजन को छात्र