• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुणे में कश्मीरी सेब की जबरदस्त मांग

Tez Samachar by Tez Samachar
October 1, 2019
in Featured, पुणे, प्रदेश
0
पुणे में कश्मीरी सेब की जबरदस्त मांग

– अब तक 20 हजार किलो आर्गेनिक सेब की बिक्री हुई

पुणे (तेज समाचार डेस्क). जम्मू-कश्मीर के किसानों के सेब डायरेक्ट पुणे में ग्राहकों तक पहुंचाने के कार्यक्रम को भारी रिस्पांस मिल रहा है. अब तक 20 हजार किलो से अधिक आर्गेनिक सेब बेचे गए हैं और 15 दिन यह बिक्री जारी रहेगी, यह जानकारी युवराज शाह ने विज्ञप्ति जारी करके दी है.
– बाग से सीधे पुणे के ग्राहकों के पास
पुणे की सरहद संस्था और जम्मू-कश्मीर में डोडा जिले के कलेक्टर के सहयोग से यह पहल की गई है. इसके तहत डोडा के किसानों के बागानों में आर्गेनिक (सेंद्रीय) पद्धति से तैयार फ्रेश सेब पुणे में ग्राहकों तक डायरेक्ट पहुंचाया जा रहा है. बहुत कम रेट में और किसी भी लाभ के बिना ये सेब उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इससे जम्मू-कश्मीर के किसान और पुणे में पढ़नेवाले कश्मीरी छात्रों को मदद मिलेगी. साथ ही ग्राहकों का भी लाभ होगा. अब तक 20 हजार किलो सेब बेचे गए हैं और पुणेवासियों की मांग पर दूसरा ट्रक भी सेब लेकर पुणे पहुंच गया है. यह कार्यक्रम और 15 दिनों तक जारी रहेगा.
– यहां हो रही बिक्री
महावीर जैन विद्यालय, बी.एम.सी.सी. के नजदीक डेक्कन जिमखाना पुणे और सरहद, पुणे कश्मीर मैत्री चौक, कात्रज डेयरी के पास, पुणे 46 इन दो स्थानों पर यह बिक्री जारी है. जम्मू-कश्मीर में तनावपूर्ण हालात की पृष्ठभूमि पर सेब का उत्पादन बर्बाद हो सकता है, इसलिए किसानों को नुकसान से बचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है. पुणेवासी इसका लाभ उठाएं और किसानों की भी मदद करें, यह अपील युवराज शाह ने की है. उन्होंने बताया, कश्मीर के बारामुल्ला और शोपियां जिले से भी सेब लाए जाएंगे और नासिक व कोल्हापुर में इसकी बिक्री की जाएगी.
Tags: fruit market Punekashiri applepune market
Previous Post

पुणे में शिवसेना को ठेंगा, सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा

Next Post

पुणे में चंद्रकांत पाटिल का बढ़ रहा दबदबा

Next Post
पुणे में चंद्रकांत पाटिल का बढ़ रहा दबदबा

पुणे में चंद्रकांत पाटिल का बढ़ रहा दबदबा

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.