• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

महाराष्ट्र में भी मिले कोरोना वायरस के 8 संदिग्ध

Tez Samachar by Tez Samachar
January 29, 2020
in Featured, मुंबई
0
मुंबई में मिले कोरोना वायरस के 2 संदिग्ध मरीज

महाराष्ट्र में भी मिले कोरोना वायरस के 8 संदिग्ध

मुंबई (तेज समाचार डेस्क): चीन में कोरोना वायरस से कोहराम मचने के बाद महाराष्ट्र में भी कोरोना ने दहशत फैला रखी है। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने जानकारी दी है कि राज्य में आठ संदिग्ध मरीज पाए गए, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। हालांकि उन्होंने यह भी दावा किया कि एक भी मरीज के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है।
इससे पहले सोमवार तक चार संदिग्ध मरीज अस्पताल भर्ती कराए गए थे। स्वास्थ्य मंत्री टोपे के अनुसार कोरोना वायरस के जांच के लिए मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अभी तक 3997 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 18 महाराष्ट्र के हैं। एहतियात के तौर पर आठ यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 5 यात्रियों को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल, दो को पुणे के नायडू अस्पताल और एक को नांदेड़ के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इनमें से मुंबई के 3 यात्रियों का प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी यात्रियों के नमूने एनआईवी पुणे भेजे गए हैं और शेष यात्रियों की रिपोर्ट बुधवार तक प्राप्त हो जाएगी।
टोपे के मुताबिक कोरोनो संक्रमित मरीजों के लिए मुंबई के कस्तूरबा और पुणे के नायडू अस्पताल में व्यापक प्रबंध किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मार्फत मुंबई हवाई अड्डे पर चीन और विशेष रूप से वुहान से आए यात्रियों की जांच की जा रही है। एक जनवरी से एयरपोर्ट अथॉरिटी से सभी यात्रियों की सूची मंगाई जा रही है। सभी यात्रियों से फोन से संपर्क कर उनके और परिवार के सदस्यों के स्वस्थ्य की जानकारी ली जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने साफ किया कि अभी तक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कोई खतरा नहीं है। हालांकि आपात स्थिति से निपटने के लिए एहतियातन कदम उठाए गए हैं।
Tags: 8-suspected-corona-virus-found-in-maharashtra-too
Previous Post

मालेगांव में रिक्शा-बस कुंए में गिरी, 26 की मौत

Next Post

इंदौर : आज से शुरू होगी दुकानों के बाहर फुटपाथ पर रखे हुए सामान को हटाने की मुहीम

Next Post
इंदौर : आज से शुरू होगी दुकानों के बाहर फुटपाथ पर रखे हुए सामान को हटाने की मुहीम

इंदौर : आज से शुरू होगी दुकानों के बाहर फुटपाथ पर रखे हुए सामान को हटाने की मुहीम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.