• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

धुलिया : ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही जाम में फंसी एंबुलेंस

Tez Samachar by Tez Samachar
February 19, 2020
in खानदेश समाचार, धुले
0
धुलिया : ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही जाम में फंसी एंबुलेंस

धुलिया : ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही जाम में फंसी एंबुलेंस

धुलिया (वाहिद ककर ):शहर की यातायात व्यवस्था बेलगाम हो चुकी है। शिवाजी जयंती के उपलक्ष्य पर बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं की भीड़ प्रतिमा पर अभिवादन करने उमड़ी थी मगर पुलिस प्रशासन की लापरवाही के कारण घंटों लोगों को जाम में फंसना पड़ा.पुलिस ने रैली को देखते हुए पर्यायी मार्ग की व्यवस्था नहीं की थी.जिम्मेदार बैठकें कर बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं लेकिन जब अमल की बात आती हैं तो प्रभावशाली लोगों के सामने घुटने टेक देते हैं और परेशानी झेलनी पड़ती है शहर के लोगों को बुधवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। सुबह साढे दस बजे से लेकर एक बजे के बीच सिटी यातायात पुलिस की लापरवाही के कारण शिवाजी महाराज प्रतिमा मालेगांव रोड के सामने अघोषित जाम लग गया। जिसमें एंबुलेंस भी आकर फंस गई।
जाम में फंसी एंबुलेंस का आधे घंटे तक सायरन बजता रहा लेकिन ट्रैफिक अमले को सुनाई नहीं दिया। शहर के लोग घंटेभर जाम में हलाकान होते रहे और ट्रैफिक अमला नदारद रहा। यह हाल शहर के लाइफ लाइन मार्ग का रहा। नगर के मुख्य मार्गो पर आए दिन यह स्थिति बनती है। सिटी यातायात पुलिस कर्मी निर्धारित ड्यूटी न करते हुए महामार्ग ऊपर वसूली करते दिखाई देते हैं.
शिवाजी जन्मोत्सव के कारण शहर के सभी स्थानों से शिवाजी महाराज के अनुयायी बड़ी संख्या में प्रतिमा का अभिवादन करने मालेगांव 40 रोड स्थित प्रतिमा पर आ रहे थे साथ ही निजी कार्यालय का समय होने के कारण लोगों का दबाव भी मालेगांव चालीस गांव चौराहे पर बढ़ गया था। जिससे शिवाजी महाराज प्रतिमा पर भीषण जाम लग गया। दोनों तरफ से आने वाले लोग जाम में फंस गए। चार पहिया व दो पहिया वाहन चालकों के साथ ही पैदल वाले भी जाम में फंसे हुए थे। 10.45 बजे के लगभग बारह पत्थर चौराहे की तरफ से आकर एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई। जिसमें मरीज और उसके परिजन परेशान होते रहे। घंटेभर यहां जाम लगा रहा लेकिन कोई पुलिसकर्मी नहीं पहुंचा। किसी तरह वाहन एक-एक करके खिसके तो जाम खुला। इस दौरान जाम में लोग परेशान रहे और यातायात व्यवस्था को कोसते नजर आए।
Tags: dhulia-ambulance-stuck-in-traffic-police-negligence-jam
Previous Post

धुलिया: शिवाजी जन्मोत्सव राष्ट्रीय एकात्मता के रूप में जयंती महोत्सव मनाया

Next Post

गोवा : 11वीं की पुस्तक में छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज का अपमान

Next Post
गोवा : 11वीं की पुस्तक में छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज का अपमान

गोवा : 11वीं की पुस्तक में छत्रपति शिवाजी महाराज और संभाजी महाराज का अपमान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.