• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

आधी रात को अचानक खत्म हुआ कोविड अस्पताल का ऑक्सीजन, विधायक की तत्परता से बची मरीजों की जान

Tez Samachar by Tez Samachar
September 10, 2020
in Featured, प्रदेश
0
आधी रात को अचानक खत्म हुआ कोविड अस्पताल का ऑक्सीजन, विधायक की तत्परता से बची मरीजों की जान
पुणे (तेज समाचार डेस्क)। पुणे की भांति पिंपरी चिंचवड़ में एक कोविड हॉस्पिटल में ऑक्सीजन के अभाव में अनहोनी होने से टल गई। पिंपरी विधानसभा चुनाव क्षेत्र से राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अण्णा बनसोडे की सतर्कता से देर रात न केवल ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति हो सकी बल्कि हॉस्पिटल में एडमिट 60 से 70 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान भी बच गई। यह वाकया आकुर्डी में पिंपरी चिंचवड़ मनपा द्वारा कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए अधिग्रहित स्टार हॉस्पिटल का है। यहां पर बुधवार की देर रात अचानक से ऑक्सीजन का स्टॉक खत्म हो गया। विधायक अण्णा बनसोडे की सतर्कता और मनपा आयुक्त श्रावण हार्डिकर की तत्परता से ऑक्सीजन सिलेंडरों की किल्लत दूर की जा सकी।
अस्पताल में 95 संक्रमितों का चल रहा है इलाज
इस बारे में स्टार हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. अमित वाघ ने जानकारी देते हुए बताया कि, स्टार हॉस्पिटल कोविड मरीजों के लिए मनपा द्वारा अधिग्रहित किया गया है। यहां फिलहाल 95 संक्रमितों का इलाज जारी है। रोजाना कम से कम 110 से 120 ऑक्सीजन सिलेंडरों की जरूरत होती है। बुधवार की मध्यरात्रि हॉस्पिटल में ऑक्सीजन का स्टॉक अचानक से खत्म हो गया। इसके चलते काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। रात के एक बज चुके थे और सिलेंडर मिलना जरूरी था, क्योंकि मरीजों की जान का सवाल था।
मनपा आयुक्त भी हुए सक्रीय
ऑक्सीजन सिलेंडरों की आपूर्ति तत्काल होना जरूरी था अन्यथा मरीजों की जान के लिए खतरा बढ़ जाता। हमनें तुरंत मनपा आयुक्त श्रावण हार्डिकर से संपर्क किया मगर उनसे संपर्क नहीं हो सका। इसके बाद हमने विधायक अण्णा बनसोडे से संपर्क किया। मनपा आयुक्त से संपर्क न हो सकने से हम सीधे उनके घर गए और उन्हें पूरी हकीकत बताई।
स्टार अस्पताल से की गई ऑक्सीजन सिलेंडर की आपूर्ति
मनपा आयुक्त से मिलने के बाद मनपा के वाईसीएम हॉस्पिटल से ऑक्सीजन सिलेंडर मिल सकते हैं क्या? इसकी कोशिश की गई। आयुक्त ने तुरंत इसकी अनुमति दी इसके बाद तड़के चार बजे तक वाईसीएम हॉस्पिटल से स्टार हॉस्पिटल को ऑक्सीजन सिलेंडरों की आपूर्ति की जा सकी। तब तक विधायक अण्णा बनसोडे हमारे साथ ही बने रहे। इसके बाद ही हमने राहत महसूस की।
Tags: अन्ना बनसोडेऑक्सीजनकोरोनाकोरोना संक्रमितकोविडकोविड अस्पतालकोविड केयर सेंटरविधायक अन्ना बनसोड़े
Previous Post

भायखला जेल के बैरेक नंबर एक में दाल चावल खा कर जमीन पर गुजारी रात

Next Post

पुणे की येरवड़ा जेल से भागे दो कोरोना पॉजिटिव कैदी

Next Post
पुणे की येरवड़ा जेल से भागे दो कोरोना पॉजिटिव कैदी

पुणे की येरवड़ा जेल से भागे दो कोरोना पॉजिटिव कैदी

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.