• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

मधुबाला के रोल के लिए फिट है करीना कपूर

Tez Samachar by Tez Samachar
August 22, 2017
in Featured, मनोरंजन
0
मधुबाला के रोल के लिए फिट है करीना कपूर

मुंबई. अपने जमाने में हर दिल पर राज करनेवाली चुलबुली और सबसे खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला का किरदार हर अभिनेत्री निभाना चाहती है, क्योंकि मधुबाला का व्यक्तित्व ही ऐसा रहा है, जिनका सम्मोहन दर्शकों पर ही नहीं, उनके को-स्टार्स पर भी बना रहा. अक्सर अभिनेत्रियों से सवाल किए जाते हैं कि वे किसकी जिंदगी को परदे पर उतारना चाहती हैं तो अधिकांश का जवाब मधुबाला ही होगा. हो सकता है कि आने वाली किसी फिल्म में करीना कपूर मधुबाला का किरदार निभाती नजर आएं, क्योंकि मधुबाला की छोटी बहन मधुर ब्रिज ने यही इच्छा जताई है कि अगर मधुबाला की लाइफ पर कोई फिल्म बनती है, तो लीड रोल में करीना कपूर ही हों. मधुबाला के परिवार की तरफ से स्वीकृति मिलना ही करीना के लिए खुशी का अहम पल है. मधुर कहती हैं कि करीना, मधुबाला की तरह ही शरारती हैं.

– माधुरी दीक्षित में है मधुबाला के सभी गुण
मधुर ने बताया कि पहले मैं चाहती थी कि माधुरी दीक्षित यह रोल करें. क्योंकि माधुरी दीक्षित की शक्ल, उसकी अदाएं यहां तक कि मधुबाला के लगभग सभी गुण माधुरी दीक्षित में दिखाई देते है. लेकिन अभी की अभिनेत्री में करीना कपूर पर ही यह रोल सूट करेगा. करीना बहुत खूबसूरत भी हैं. यदि ऐसी कोई फिल्म बनती है तो बेबो के लिस्ट में एक और दमदार फिल्म का नाम जुड़ जाएगा.

Tags: करीना कपूरमधुबालामधुबाला की छोटी बहनमधुरमधुर ब्रिज
Previous Post

उत्तर प्रदेश : 40 प्रतिशत रेल पटरियां आउट डेटेड

Next Post

बंगलादेश : शेख हसीना की हत्या का षड़यंत्र रचने 10 लोगों को मौत की सजा

Next Post
बंगलादेश : शेख हसीना की हत्या का षड़यंत्र रचने 10 लोगों को मौत की सजा

बंगलादेश : शेख हसीना की हत्या का षड़यंत्र रचने 10 लोगों को मौत की सजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.