• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

कोरोना वैक्सीन लगने के दूसरे दिन वार्ड ब्वाय की मौत

राजीव राय by राजीव राय
January 18, 2021
in Featured, देश
0
सभी को पूरी तरह से फ्री मिलेगी कोरोना की वैक्सीन
मुरादाबाद  (तेज समाचार डेस्क): यूपी के मुरादाबाद जिले में कोरोना का टीका लगवाने वाले एक वार्ड ब्वाय की रविवार को अचानक मौत हो गई। वार्ड ब्वाय महिपाल सिंह की उम्र 46 साल थी। डॉक्टरों ने बताया है कि शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा लगता है कि हार्ट अटैक के कारण मौत हुई है। सीएमओ ने बताया कि शनिवार को टीका लगवाने के बाद वह बिल्कुल ठीक थे। वह अपना काम अच्छे से कर रहे थे। हालांकि वार्ड ब्वाय के बेटे ने कहा है कि वैक्सीन लगवाने के बाद उनके पिता की तबीयत पहले की तरह सामान्य नहीं थी। बताया जा रहा है कि रविवार को सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत हुई तो घरवाले उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिपाल सिंह जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय के पद पर थे। उनकी ड्यूटी सर्जिकल वार्ड में थी। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी है।
खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। सीएमओ डॉ. एमसी गर्ग उनके घर पहुंचे। महिपाल के बेटे विशाल की मानें तो शनिवार रात में ही उनके पिता को परेशानी हो रही थी। सुबह उन्हें बुखार भी था। बेटे विशाल ने रविवार रात में मीडिया को बताया, ‘सुबह ड्यूटी से आने के बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी। मुझे किसी काम से जाना था तो मैं चला गया, शाम को फोन आया कि तबीयत ज्यादा खराब है आ जाइए। 108 पर घरवालों ने फोन किया पर वे समय पर नहीं आए। शनिवार को वैक्सीनेशन के बाद ही उनकी सांस फूल रही थी।’ एक सवाल के जवाब में विशाल ने बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव भी नहीं थे।
अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही महिपाल सिंह की मौत हो चुकी थी। परिजनों के कहने पर उनका कई बार चेकअप किया गया, पर कोई फायदा नहीं हुआ। संभव है कि उन्हें साइलेंट अटैक हुआ हो और उन्हें पता न चल पाया हो। CMO Moradabad Dr MC Garg ने बताया कि जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात महिपाल सिंह की रविवार शाम 6 बजे मृत्यु हो गई। रविवार दोपहर में उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई थी। शनिवार को दिन में करीब 12 बजे उन्हें वैक्सीन दी गई थी। मृत्यु के कारण की जांच की जा रही है। कोरोना वैक्सीन के रिएक्शन के सवाल पर उन्होंने कहा कि शनिवार रात में इन्होंने नाइट ड्यूटी की थी और उन्हें कोई समस्या नहीं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की असली वजह पता चल सकेगी।
Tags: coivd vaccinecorona vaccinecorona vaccine deathcoronavirusfeaturedvaccinationvaccination driveकोरोना वैक्सीनमौतवार्ड ब्वायहार्ट अटैक
Previous Post

जिन्दगी : “कर्म पर तेरा अधिकार है “- 2

Next Post

नागपुर : एक ही परिवार के चार महिला के साथ बलात्कार

Next Post
नागपुर : एक ही परिवार के चार महिला के साथ बलात्कार

नागपुर : एक ही परिवार के चार महिला के साथ बलात्कार

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.