• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अगले 3 दिन तक देश के इन हिस्‍सों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश

राजीव राय by राजीव राय
May 10, 2021
in Featured, देश
0
अगले 3 दिन तक देश के इन हिस्‍सों में आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश
नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क):  पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानी इलाकों वाले राज्यों तक मौसम ने करवट ली है। देश के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 11 मई से 13 मई के बीच कई जगहों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों के कुछ हिस्‍सों में भी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल समेत कई हिस्सों में बारिश हुई है।
दरअसल नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिमी भारत के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और मैदानी इलाकों को 11 मई से प्रभावित करेगा। इस विक्षोभ के अरब सागर से आने वाली निचले स्‍तर की हवाओं और नमी के कारण पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के बड़े हिस्‍से में बारिश होने की संभावना है। वहीं यह स्थिति उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों के कुछ हिस्‍सों में भी बारिश कराएगी।
दक्षिण से आने वाली निचले स्‍तर की हवाओं के पश्चिमी हवाओं के संपर्क में आने के कारण पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिम बंगाल में भी बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही अगले 4-5 दिनों तक पूर्वी भारत के कुछ हिस्‍सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। आईएमडी ने बताया कि 11 से 13 मई को बारिश का पूर्वानुमान है।
Previous Post

कोरोना के कहर के बीच दिल्ली में फिर बढ़ा लॉकडाउन

Next Post

कोरोना पीडित सहयोगियों को मिले आर्थिक सहायता : कृती समिति ने दि काम बंद की चेतावनी

Next Post
कोरोना पीडित सहयोगियों को मिले आर्थिक सहायता : कृती समिति ने दि काम बंद की चेतावनी

कोरोना पीडित सहयोगियों को मिले आर्थिक सहायता : कृती समिति ने दि काम बंद की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.