• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पिंपरी: नौकरी के बहाने से बुलाकर विदेशी युवती को देहव्यापार में फंसाया

राजीव राय by राजीव राय
June 11, 2021
in Featured, पुणे
0
पिंपरी (तेज समाचार डेस्क):कॉल सेंटर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युगांडा की एक युवती को पिंपरी चिंचवड़ में बुलाया और उसका पासपोर्ट छीनकर उसे देहव्यापार की दलदल में धकेल दिया। 25 जनवरी 2020 से 10 अक्टूबर 2020 के बीच जूनी सांगवी में यह घटना घटी। इस बारे में पीड़ित युवती ने गुरुवार को सांगवी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके अनुसार पुलिस ने प्रॉल्सी नामक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
सांगवी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती युगांडा देश की रहवासी है। आरोपी महिला जो उसके परिचय की है, ने उसे कॉल सेंटर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर भारत में बुलाया। 25 जनवरी 2020 को मुंबई एयरपोर्ट पर आरोपी ने एक व्यक्ति को उसे रिसीव करने के लिए भेजा। उसने पीड़िता को पुणे लाया और सांगवी में आरोपी महिला के पास ले गया। उस महिला ने युवती का पासपोर्ट छीन लिया और अगर उसका कहा नहीं माना तो पासपोर्ट न लौटाने की धमकी दी। इसके बाद उससे वेश्याव्यवसाय कराया गया। सांगवी पुलिस ने पीड़िता की शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
Previous Post

मुंबई : बिल्डिंग मालिक, कांट्रेक्टर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज होगा

Next Post

जिन्दगी : ” छोड़ दिया या छूट गया “

Next Post
जिन्दगी : हे कृष्ण कुछ तो बोलो

जिन्दगी : " छोड़ दिया या छूट गया "

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.