• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

मध्यप्रदेश : पन्ना व उमरिया में बिजली गिरने से 6 की मौत

राजीव राय by राजीव राय
July 25, 2021
in Featured, प्रदेश
0
मध्यप्रदेश : पन्ना व उमरिया में बिजली गिरने से 6 की मौत

पन्ना (तेज समाचार डेस्क).  मध्य प्रदेश में मानसून के एक्टिव होते ही एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरु हो गया है।  नदी-नाले उफान पर आ गए है। इसके साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी कई घटनाएं  सामने आ रही है। पन्ना जिले में अलग अलग स्थानों पर बिजली गिरने से 5 की मौत हो गई। वही 1 दर्जन से ज्यादा घायल हो गए।वही उमरिया जिले में भी 1 युवक की बिजली गिरने से मौत हो गई और 3 गंभीर रुप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के पन्ना जिले  के सलेहा थाना अंतर्गत पटना तमोली ग्राम पंचायत के उरेहा गांव में खेत में धान का रोपा लगाते समय अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य व्यक्ति झुलस कर घायल हो गए। मृतकों में लक्ष्मी पिता विकास कोल निवासी कोलगवा 28 वर्ष व काजल पता पिता राम नारायण गुप्ता निवासी कोलगवा शामिल है।

इसके अलावा पवई तहसील में खेत में भैंस चराते हुए एक वृद्ध तेजीलाल की मौत हो गई। वही आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उसके एक भैंस के भी मौत हो गई। इसके अलावा पास के ही खेत में काम कर रहे किसान भरत लाल पटेल भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं पवई थाना अंतर्गत ही ग्राम पिपरिया दौन के सरपंच के बड़े भाई वेद नारायण पाठक पिता राम गोपाल पाठक की मौत हो गई तथा 6 लोग घायल हो गए।

इसमें 2 महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय पन्ना रेफर किया गया। इसके साथ ही ग्राम चौमुखा में एक 65 वर्षीय वृद्ध इक्तर आदिवासी की भी मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु कर दी है।वही पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने शनिवार को अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना औऱ मदद का आश्वासन दिया।

मध्यप्रदेश के उमरिया में भी आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई है और तीन महिलाएं झुलस गई हैं। घटना जिले के ग्राम मरदर की है यहां किसान गुलजार सिंह खेत में काम कर रहा थास इसी दौरान बारिश हुई तो वह बचने के लिए पेड़ के नीचे जाकर खड़ा हो गया, तभी वहां अचानक पेड पर बिजली आ गिरी और गुलजार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

वही कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पठारी खुर्द में खेत में रोपा कर रही दो महिलाएं सुधा पति जगन महार 22 वर्ष एवं धोलिका पति सरमन महार 24 वर्ष आकाशीय बिजली की चपेट में आने से झुलस गई हैं। वही बाजाकुण्ड पठारी में भी एक महिला के गंभीर रूप से झुलसने के बाद प्राथमिक उपचार कर जबलपुर रेफर कर दिया गया है।

Previous Post

एक ही परिवार में खूनी संघर्ष- जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश में 2 की मौत 2 घायल

Next Post

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह सहित भारतीय संस्कृति के खिलाफ जहर उगलनेवाला पादरी गिरफ्तार

Next Post
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह सहित भारतीय संस्कृति के खिलाफ जहर उगलनेवाला पादरी गिरफ्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह सहित भारतीय संस्कृति के खिलाफ जहर उगलनेवाला पादरी गिरफ्तार

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.