• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

अक्षय कुमार की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

राजीव राय by राजीव राय
April 5, 2021
in Featured, मनोरंजन
0
अक्षय कुमार की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
मुंबई   (तेज समाचार डेस्क): देश भर में कोरोना का कहर जारी है। इससे हर कोई परेशान है। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार कल ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। अब अक्षय कुमार की तबीयत बिगड़ गई है। बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार को पवई स्थित हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  लेकिन, अक्षय कुमार या उनकी टीम की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।कल ही अक्षय कुमार ने अपने फैंस के साथ कोविड-19 का शिकार होने की खबर शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि वह होम क्वारंटीन हैं। फैंस को अक्षय ने आश्वत किया था कि वह जल्द ही लौटेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी आग्रह किया था कि पिछले दिनों उनके संपर्क में जो लोग आए थे, वह भी अपना कोरोना का टेस्ट कराएं।बता दें कि अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म की शूटिंग को लेकर बीजी चल रहे थे। ऐसे में कोरोना होने से उनके काम पर भी बहुत असर पड़ेगा। जैकलीन फर्नांडिस और नुसरत भरूचा के साथ हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘राम सेतू’ की शूटिंग शुरू की थी।
कुमार ने शनिवार को इस फिल्म की शूटिंग मड आईलैंड में की थी।फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज की पुष्टि के बाद अक्षय कुमार के कारण सोमवार का फिल्म का शूट रद्द कर दिया गया।  इसके अलावा अक्षय कुमार ने कुछ दिनों पहले ही ‘अतरंगी रे’ फिल्म की शूटिंग पूरी की थी।
Previous Post

भगवान से खफा एक बेघर ने मंदिर में फेंके पत्थर

Next Post

Corona Virus: 24 घंटे में पहली बार सामने आए एक लाख से अधिक केस

Next Post

Corona Virus: 24 घंटे में पहली बार सामने आए एक लाख से अधिक केस

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.