• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

दुनिया को ज्ञान देने की ताकत इस मिट्टी में है-अमित शाह पहुंचे विवेकानंद के घर

राजीव राय by राजीव राय
December 19, 2020
in Featured, देश
0
दुनिया को ज्ञान देने की ताकत इस मिट्टी में है-अमित शाह पहुंचे विवेकानंद के घर
कोलकाता (तेज समाचार डेस्क):  ममता और केंद्र की राजनीतिक लड़ाई रोज नए तेवर में सामने आ रही है। अपने ही नेताओं के टूटकर भाजपा में जाने के कयासों के बीच ममता बनर्जी घायल शेरनी की तरह आक्रमण कर रही हैं। दूसरी तरफ, लोकसभा चुनाव में सफलता मिलने के बाद से ही भाजपा आक्रामक मूड में है। उसे लग रहा है कि और अधिक मेहनत करने पर 2021 में ममता बनर्जी को उसी तरह से सत्ता से बाहर किया जा सकता है, जिस तरह से कभी 2011 में ममता बनर्जी ने लेफ्ट को किया था। रणनीतियों के तहत भाजपा के नेता बंगाल का लगातार दौरा कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय बंगाल दौरे के पहले दिन उत्तर कोलकाता स्थित स्वामी विवेकानंद के पैतृक निवास पहुंचे। उन्होंने शनिवार को विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के अलावा उनके निवास के भीतर मौजूद म्यूजियम को भी देखा और कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि वह उस जगह पहुंचे हैं, जहां न केवल भारत, बल्कि विश्व भर के लिए चेतना जागृत हुई थी। भारत की आकाशगंगा के सबसे चमकते सितारे ने विश्व भर को सनातन धर्म की व्याख्या से परिचित कराया था। उन्होंने कहा- स्वामी विवेकानंद ने ही कहा था कि भारत मां की आराधना करें। आज वह यहां से नयी चेतना लेकर जा रहे हैं।
विवेकानंद के पैतृक मकान में स्थित पूजा घर में भी अमित शाह पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।अमित शाह जब उत्तर कोलकाता के शिमला स्ट्रीट स्थित स्वामी विवेकानंद के पैतृक आवास पहुंचे, तो उनके साथ प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय भी थे। गृह मंत्री के आगमन से पहले स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा को फूल-माला से सजाया गया था।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नेताओं की यह उपस्थिति तो मात्र बहाना है। दरअसल, दोनों दलों के बीच घट रहे फासले ने ही राज्य में सियासी लड़ाई को तेज कर दिया है। यही वजह है कि भाजपा और टीएमसी के लिए राज्य में लड़ाई प्रतिष्ठा का प्रश्न बन चुकी है। अब देखना है कि अगला पैंतरा किस तरफ से आजमाया जाएगा।
Previous Post

जिस्म का सौदा नहीं करते बाबू , जिस्म की नुमाइश से मिलते हैं पैसे 

Next Post

तेज रफ्तार कंटेनर ने बस को मारी टक्कर, दर्जन से ज्यादा की मौत, 30 घायल

Next Post
तेज रफ्तार कंटेनर ने बस को मारी टक्कर, दर्जन से ज्यादा की मौत, 30 घायल

तेज रफ्तार कंटेनर ने बस को मारी टक्कर, दर्जन से ज्यादा की मौत, 30 घायल

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.