• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पश्चिम बंगाल में भाजपा के एक और कार्यकर्ता की हत्या

Tez Samachar by Tez Samachar
October 11, 2019
in Featured, देश
0
पश्चिम बंगाल में भाजपा के एक और कार्यकर्ता की हत्या

पश्चिम बंगाल में भाजपा के एक और कार्यकर्ता की हत्या

कोलकाता (तेज समाचार प्रतिनिधि):पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक और कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। यह वारदात राजधानी कोलकाता से सटे नदिया जिले में हुई है। भाजपा के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।
भाजपा ने कहा है कि मारे गए सक्रिय कार्यकर्ता सुप्रियो बनर्जी  शांतिपुर में रहते थे। लोकसभा चुनाव में उन्होंने बढ़-चढ़कर काम किया था। इसकी वजह से उनके क्षेत्र में भाजपा को बहुमत मिला था। गुरुवार देरशाम उनका शव मिला। शरीर पर धारदार हथियार से जख्म के कई निशान हैं। सुप्रियो की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया गया। वह दो दिन से लापता थे। आरोप लगाया है कि सुप्रियो बनर्जी की हत्या में तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हाथ है। इस आरोप पर तृणमूल ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
भाजपा ने कहा है कि परिजनों ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया। उल्लेखनीय है कि नादिया  जिले में अष्टमी के दिन भी एक भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी। भाजपा ने कहा है कि चार दिन में राज्य में आठ भाजपा कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया गया है। पश्चिम बंगाल में शहीद भाजपा कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़कर 81 पर पहुंच गई है।
Tags: another-bjp-worker-murdered-in-west-bengal
Previous Post

740 करोड़ की धोखाधड़ी में आरोपित फोर्टिस के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह गिरफ्तार

Next Post

शिवरत्न जिवाजी महाले की 384 जयंती मनाई

Next Post
शिवरत्न जिवाजी महाले की 384  जयंती मनाई

शिवरत्न जिवाजी महाले की 384 जयंती मनाई

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.