• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुणे : केमिकल कंपनी में विस्फोट, शुक्र है कोई हताहत नहीं

Tez Samachar by Tez Samachar
April 24, 2021
in Featured, प्रदेश
0
पुणे : केमिकल कंपनी में विस्फोट, शुक्र है कोई हताहत नहीं

पुणे (तेज समाचार डेस्क)। पुणे के करीबी शहर पिंपरी चिंचवड़ के थेरगांव स्थित मैग्नेशियम पाउडर बनानेवाली एक केमिकल कंपनी में शनिवार की दोपहर भीषण विस्फोट होने से खलबली मच गई। यह विस्फोट इतना भीषण था कि कंपनी की सीमेंट की दीवार तक ढह गई। इस घटना में सौभाग्य से कोई जानोमाल का नुकसान नहीं हुआ है। पिंपरी चिंचवड़ मनपा के दमकल विभाग की टीम चार वाहनों के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटे हैं।

मनपा के मुख्य दमकल अधिकारी किरण गावड़े से इस घटना के बारे में मिली प्राथमिक जानकारी के अनुसार, थेरगांव में पद्मजी पेपर मिल के आगे एक छोटी केमिकल कंपनी है। इस कंपनी में मैग्नेशियम पाउडर का अचानक विस्फोट हो गया। इस विस्फोट की आवाज से पूरा इलाका दहल गया। पिंपरी दमकल विभाग के दो, रहाटणी के एक और प्राधिकरण के एक कुल चार वाहन और दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुट गए हैं। इस घटना में किसी के चोटिल होने की कोई खबर नहीं है।

Previous Post

उम्मीदें बिखरी हैं मेरी… प्राची मुकेश सिंह

Next Post

ऑक्सीजन उत्पादन शुरू करें चीनी मिल : शरद पवार

Next Post
ऑक्सीजन उत्पादन शुरू करें चीनी मिल : शरद पवार

ऑक्सीजन उत्पादन शुरू करें चीनी मिल : शरद पवार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.