• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

मुंबई में रात भर होती रही झमाझम बारिश, जनजीवन अस्त व्यस्त

राजीव राय by राजीव राय
September 23, 2020
in Featured, प्रदेश, मुंबई
0
मुंबई में रात भर होती रही झमाझम बारिश, जनजीवन अस्त व्यस्त

मुंबई (तेज समाचार डेस्क). मंगलवार की रात हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर मुंबई की रफ्तार रोक दी है. साथ ही बीएमसी द्वारा किए गए दावों को भी खोखला साबित कर दिया है. भारी बारिश ने मुंबई और मुंबई महानगरीय क्षेत्र में जिलों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है. भारी बारिश के कारण सड़क और रेल यातायात गंभीर रूप से बाधित हुई है और आवश्यक सेवा दे रहे लोगों के आवागमन को प्रभावित किया है. यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी.

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शहर में 12.20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई, जबकि उपनगरों में रात के दौरान 27.50 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हुई. मौसम विभाग ने मुंबई में आगामी दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, इसके साथ ही अधिकारियों ने लोगों से आग्रह किया है कि जब तक आवश्यक न हो घर से बाहर न निकलें.

सेंट्रल मुंबई के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों जैसे सायन, माटुंगा, कुर्ला, चूना भट्टी, मझगांव, मस्जिद बंदर और बाइकुला से भारी जल-जमाव की सूचना मिली है.उपनगरों में कई इलाकों के अलावा गोरेगांव, मलाड, दहिसर, कुर्ला, घाटकोपर, मुलुंद में जलभराव होने की जानकारी सामने आई है.सीआर के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने कहा कि, सेंट्रल रेलवे ने छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से ठाणे और वाशी तक उपनगरीय सेवाएं निलंबित कर दी हैं.

स्पेशल मेल / एक्सप्रेस ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है. वहीं रेल पटरियों के जलमग्न होने कारण वेस्टर्न रेलवे ने चर्चगेट से अंधेरी के बीच सभी उपनगरीय सेवाओं को निलंबित कर दिया है.आईएमडी, मौसम विज्ञान के डिप्टी डायरेक्टर जनरल केएस होसलिकर ने कहा, मुंबई और ठाणे उपनगरों में पिछले 12 घंटों में भारी बारिश के साथ कुछ क्षेत्रों में 150 मिलीमीटर से अधिक बारिश रिकॉर्ड करने की जानकारी मिली है.

Tags: Heavy RainMumbaiRain
Previous Post

बिहार : DGP गुप्तेश्वर पांडेय ने ली स्वेच्छा निवृत्ति, राजनीति में जाने की तैयारी

Next Post

नीलम सक्सेना के काव्य संग्रह “कई बसंत देखे हैं मैंने” विमोचित

Next Post
नीलम सक्सेना के काव्य संग्रह “कई बसंत देखे हैं मैंने” विमोचित

नीलम सक्सेना के काव्य संग्रह “कई बसंत देखे हैं मैंने” विमोचित

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.