IAS अधिकारी अवनीश शरण ने ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- कोरोना संक्रमण के कारण भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2015 बैच के अधिकारी सुधाकर शिंदे (त्रिपुरा कैडर) का निधन हो गया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान करे और परिवार को इस भयावह दुःख को सहने की शक्ति दे।वही अन्य अधिकारियों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा कि सुधाकर शिंदे के अचानक निधन से गहरे सदमे में और दुखी हूं, उन्होंने नांदेड़ में कोरोना के कारण दम तोड़ दिया। सीएम ने कहा कि ये राज्य के लिए एक बड़ी क्षति है।