• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

इंदौर: सर्राफा व्यापारी के बेटे की अपहरण करके हत्या

राजीव राय by राजीव राय
March 28, 2021
in Featured
0
उद्योग नगरी में 4 दिन में एक के बाद एक 3 निर्मम हत्या से दहशत
इंदौर (तेज समाचार डेस्क): इंदौर सर्राफा व्यापारी के बेटे के अपहरण के बाद हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि पैसे के लेनदेन को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। पहले सर्राफा व्यापारी के बेटे का अपहरण किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। इंदौर में एक बार फिर से हत्याकांड के मामले सामने आ रहे हैं। एक के बाद एक तीन हत्याकांड के बाद अब सर्राफा कारोबारी के बेटे की हत्या की बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि सर्राफा व्यापारी के 39 वर्षीय बेटे अरविंद सोनी (arvind soni) का पैसे के लेनदेन के मामले में पहले अपहरण किया गया। देर रात सर्राफा व्यापारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं तड़के सुबह सर्राफा व्यापारी के बेटे की लाश सड़क के किनारे बरामद हुई है। वहीं अब तक की जांच में उधारी की बात सामने आ रही है।
बता दे अपहरण के दौरान अरविंद सोनी ने अन्य के फोन से फोन करके अपनी पत्नी को इसकी सूचना दी थी और इसके साथ ही कहा था कि सूदखोर कृष्णा द्वारा उसका अपहरण किया गया है। इसके साथ ही उसने अपनी लोकेशन भी अपनी पत्नी को भेजी थी। जिसके बाद अरविंद सोनी की पत्नी और उसके भाई ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। परिजनों का मानना है कि अगर पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाई होती तो आज अरविंद सोनी की जान बच जाती। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर हमने उस नंबर पर युवक से बात की। जहां अरविंद सोनी का कहना था कि वह शहर से बाहर है और शाम तक घर वापस लौट आएंगे लेकिन अगली सुबह अरविंद सोनी की लाश पुलिस ने बरामद की है। शव को बरामद कर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्दी ही इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Previous Post

देवलगांव गुजरी बना अवैध धंधो का डेस्टिनेशन

Next Post

जिन्दगी : ” पहेली “

Next Post
जिन्दगी : हे कृष्ण कुछ तो बोलो

जिन्दगी : " पहेली "

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.