• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

नौकरानी की दादी गुजर गई, तो सांत्वना देने पहुंच गए जैकी श्राफ

Tez Samachar by Tez Samachar
March 13, 2021
in Featured, मनोरंजन
0
नौकरानी की दादी गुजर गई, तो सांत्वना देने पहुंच गए जैकी श्राफ
पिंपरी (तेज समाचार डेस्क)। अपनी सादगी, इंसानियत और दरियादिली के लिए पहचाने जाने वाले मशहूर फिल्म अभिनेता जैकी श्रॉफ का एक और मानवीय चेहरा देखने को मिला है। उनके घर पर कई साल से काम कर रही मेड की दादी का निधन दो दिन पहले हो गया था। इसकी जानकारी जैकी श्रॉफ को लगी तो वे शुक्रवार शाम को अपनी टीम के कुछ सदस्यों के साथ पुणे के मावल तहसील के पवनानगर स्थित मेड के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार को ढांढस दिया।
उनके घर में काम करने वाली युवती की दादी की मौत की खबर सुनने के बाद जैकी सीधे पुणे जिले के मावल तालुका में पवनानगर स्थित उसके घर पहुंचे और यहां शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। असल में जैकी श्रॉफ के घर में कई साल से काम करनेवाली दीपाली तुपे की दादी का हालिया देहांत हो गया था। तन्हाबाई ठाकरे,जो 100 वर्ष से अधिक उम्र की हैं, की मृत्यु की खबर सुनने के बाद जैकी खुद शुक्रवार की सुबह दीपाली तुपे के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, मावल की रहने वाली दीपाली तुपे की दादी तन्हाबाई ठाकरे का 100 साल की उम्र में निधन हो गया था। दीपाली कई साल से जैकी के मुंबई स्थित घर पर काम कर रही हैं। दादी के निधन की जानकारी होते ही दीपाली प्राइवेट टैक्सी से पुणे अपने घर पहुंची। शुक्रवार शाम को जैकी भी यहां पहुंचे और पूरे परिवार को सांत्वना देते हुए तकरीबन एक घंटे तक यहां रहे। इस दौरान वे शोकाकुल परिवार के साथ फर्श पर भी बैठे।
ठाकरे परिवार यह देखकर अभिभूत हो गया कि जैकी जैसा बड़ा अभिनेता उनकी दादी की मृत्यु के बाद संवेदना प्रदान करने के लिए सीधे उनके घर आया। जैकी हमेशा की तरह फर्श पर बैठ गया और घर में सभी को ढाढस बंधाया। जैकी श्रॉफ कि दरियादिली पहली बार देखने को नहीं मिली है। श्रॉफ का मावल के चांदखेड़ में एक बंगला है और अक्सर मुंबई से यहां आते हैं। चांदखेड़ के ग्रामीणों का कहना है कि जैकी यहां घूमने जरूर आते हैं लेकिन वे हमेशा गांव के लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं।
Previous Post

OMG!!! 18 माह का बच्चा हुआ प्रेग्नेंट

Next Post

इंदौर जेल में 12 कैदी कोरोना पॉजिटिव

Next Post
इंदौर जेल में 12 कैदी कोरोना पॉजिटिव

इंदौर जेल में 12 कैदी कोरोना पॉजिटिव

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.