• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

करुणानिधि के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

Tez Samachar by Tez Samachar
August 7, 2018
in Featured, देश
0
करुणानिधि के निधन पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक

चेन्नई (तेज समाचार डेस्क). द्रविड़ मुनेत्र कड्गम (द्रमुक) प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि (94) का मंगलवार शाम निधन हो गया. वे 11 दिन से कावेरी अस्पताल में भर्ती थे. करुणानिधि ने मंगलवार की शाम 6:10 बजे अंतिम सांस ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करुणानिधि के निधन पर दुख जताते हुए कहा कहा- वे देश के वरिष्ठतम नेता थे. हमने एक जननेता को खो दिया. द्रमुक ने बुधवार को मरीना बीच पर करुणानिधि का अंतिम संस्कार मरीना बीच पर अन्ना मेमोरियल के पास किए जाने की इजाजत मांगी थी, जिससे तमिलनाडु सरकार ने इनकार कर दिया.
इससे पहले दोपहर को जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन में डॉक्टरों ने कहा था कि करुणानिधि का स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है. इसके बाद अस्पताल के बाहर समर्थकों की संख्या बढ़ गई. राज्य में तमिल सिनेमा से जुड़े सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए. करुणानिधि को यूरिन इंफेक्शन और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद 27 जुलाई को चेन्नई के कावेरी अस्पताल में भर्ती किया गया था.
– नाटककार और पटकथाकार भी थे करुणानिधि
मुथुवेल करुणानिधि का जन्म 3 जून, 1924 को तिरुवरूर जिले के तिरुकुवालाई गांव में हुआ था. उन्होंने तीन शादियां कीं. पहली पत्नी का नाम पद्मावती, दूसरी का दयालु और तीसरी का रजति है. पद्मावती का देहांत हो चुका है. उनके 4 बेटे एमके मुथु, एमके अलागिरी, एमके स्टालिन, एमके तमिलारासु और दो बेटियां एमके सेल्वी और कनिमोझी हैं. वे तमिल फिल्मों में नाटककार और पटकथा लेखक भी थे.
– मोदी ने लिया था फोन पर हालचाल
करुणानिधि की हालत 26 जुलाई को बिगड़ गई थी. इसके बाद 27 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने फोन पर हालचाल जाना था. मोदी उस समय दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स सम्मेलन में थे. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राकांपा प्रमुख शरद पवार, रजनीकांत, कमल हासन समेत तमाम नेता उनसे अस्पताल में उनका हालचाल ले चुके थे.
– 5 बार रहे मुख्यमंत्री
करुणानिधि 5 बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे. वे पहली बार 10 फरवरी 1969 से 4 जनवरी 1971 दूसरी बार 15 मार्च, 1971 से 31 जनवरी, 1976 तक मुख्यमंत्री रहे. वे तीसरी बार 27 जनवरी, 1989 से 30 जनवरी, 1991 तक, चौथी बार 13 मई 1996 से 13 मई 2001 तक और पांचवीं बार 13 मई 2006 से 15 मई 2011 तक मुख्यमंत्री रहे. वे अक्टूबर 2017 में आखिरी बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए थे.

Tags: #IndiaA. Karunanidhikalaignar karunanidhikanimozhi karunanidhikaruna nidhi raikaruna nidhi rai new delhi areakaruna nidhi taiwankaruna nidhiyekaruna nidhiye lyricskaruna nidhiye songkaruna nidhiye thaye lyricskarunanidhikarunanidhi agekarunanidhi birthdaykarunanidhi bookskarunanidhi castekarunanidhi conditionkarunanidhi deadkarunanidhi deathkarunanidhi diedkarunanidhi eKarunanidhi familykarunanidhi family treekarunanidhi healthkarunanidhi health todaykarunanidhi heightkarunanidhi hospitalkarunanidhi hospital videokarunanidhi is deadkarunanidhi kaurkarunanidhi mKarunanidhi midnight arrestkarunanidhi mlakarunanidhi newskarunanidhi nidhikarunanidhi photokarunanidhi sahukarunanidhi sonkarunanidhi wikikarunanidhi wikipediam karunanidhistalin karunanidhi
Previous Post

जामनेर : सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल से प्रशासनिक कामकाज ठप

Next Post

इतिहास के पन्नों से : वे पन्द्रह दिन (8 अगस्त 1947)

Next Post
इतिहास के पन्नों से : वे पन्द्रह दिन (8 अगस्त 1947)

इतिहास के पन्नों से : वे पन्द्रह दिन (8 अगस्त 1947)

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.