• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

लालू को देख राबड़ी की आंखों में छलके आंसू

राजीव राय by राजीव राय
January 23, 2021
in Featured, देश
0
लालू को देख राबड़ी की आंखों में छलके आंसू
नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क): चारा घोटाले मामले में जेल की सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स  ले जाया जा सकता है। इस संबंध में अंतिम फैसला रिम्स मेडिकल बोर्ड की फैसला के बाद लिया जाएगा। जेल आईजी वीरेंद्र भूषण ने शनिवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत में यह संकेत दिया है। बता दें कि लालू यादव करीब 16 गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं, दो साल से ज्यादा हो गया जब उनका इलाज रांची के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स  में चल रहा है।
तबीयत कुछ ज्यादा ही बिगड़ जाने की खबर मिलने के बाद शुक्रवार को तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के रांची जाने की खबर सामने आई है। राबड़ी देवी भी बेटों के साथ हैं। राबड़ी देवी अपने दोनों पुत्रों तेजप्रताप यादव और तेजस्वी यादव और पुत्री मीसा भारती के साथ रांची के होटल रेडिसन ब्लू में रूकी हैं। ।  शनिवार सुबह राबड़ी देवी एक बार फिर उनसे मिलने रिम्स पेइंग वार्ड पहुंचीं हैं। इससे पहले शुक्रवार रात करीब पौने एक बजे रिम्स के पेइंग वार्ड से राबड़ी देवी बाहर निकलीं। अपने पति लालू प्रसाद यादव से मिलकर बाहर निकलने पर उनकी आंखों में आंसू थे।
बता दें चारा घोटाला मामले में दोषी बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव को 23 दिसंबर 2017 को जेल भेजा गया था। उन्होंने जेल में 3 साल से ज्यादा सजा काटी है। लालू प्रसाद यादव डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग, किडनी की बीमारी समेत कई समस्याओं से परेशान हैं।
रिम्स के सूत्रों का कहना है एम्स दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों की संपर्क में हैं। लालू यादव को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। इसके पहले की जानकारी के अनुसार, लालू का कोरोना जांच के लिए एंटीजन टेस्ट किया। रिपोर्ट नेगेटिव आने पर आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिया गय। एक्स-रे में सीने में हल्का इन्फेक्शन पाया गया है। लालू प्रसाद की तबीयत खराब होने की खबर मीडिया के माध्यम से मिलने के बाद कई आरजेडी नेता और लालू प्रसाद के समर्थकों की भीड़ भी रिम्स में लगनी शुरू हो गई है।
Previous Post

TATA के बैग मे मिलावटी नमक बेचनेवाले “राजकुमार” पर मामला दर्ज : 3 लाख का माल जब्त

Next Post

कोरोना टीकाकरण : विशेष सत्र मे जागरूकता अभियान का आयोजन

Next Post
कोरोना टीकाकरण : विशेष सत्र मे जागरूकता अभियान का आयोजन

कोरोना टीकाकरण : विशेष सत्र मे जागरूकता अभियान का आयोजन

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.