– नरेन्द्र मोदी सहित 58 सांसदों ने ली शपथ
– मोदी की टीम में 19 नए चेहरे
– 25 कैबिनेट, 9 स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्य मंत्री
नई दिल्ली (तेज समाचार डेस्क). पूरा देश जिस गूंज को सूनने के लिए बेताब था, वह गुरुवार की शाम देश की आब-ओ-हवा में पूरे जोश के साथ गूंजी. मैं नरेन्द्र दामोदरदास मोदी… शपथ लेता हूं कि….
जी हां. पूरे देश के 130 करोड़ जनता के दिल की आवाज, सभी की उम्मीद नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में गुरुवार शाम 7 बजे दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. मोदी के साथ ही 57 मंत्रियों ने भी शपथ ली. इनमें 25 कैबिनेट, 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और 24 राज्य मंत्री हैं. 19 नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दी गई. अमित शाह पहली बार केंद्रीय मंत्री बने. जेपी नड्डा को मंत्री नहीं बनाया गया. शाह के कैबिनेट में शामिल होने के बाद नड्डा के भाजपा अध्यक्ष बनने की संभावना है. मेनका गांधी और राज्यवर्धन राठौर को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया. इस बार 6 महिलाओं को मौका दिया गया है. उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 9 सांसदों को मंत्री बनाया गया.
– प्रधानमंत्री मोदी की कैबिनेट में शामिल मंत्री
1 राजनाथ सिंह (लखनऊ उत्तर प्रदेश)
2 अमित शाह (गांधी नगर गुजरात)
3 नितिन गडकरी (नागपुर महाराष्ट्र)
4 डीवी सदानंद गौड़ा (बेंगलुरु उत्तर कर्नाटक)
5 निर्मला सीतारमण (राज्यसभा सदस्य)
6 रामविलास पासवान (चुनाव नहीं लड़ा)
7 नरेंद्र सिंह तोमर (मुरैना मध्यप्रदेश)
8 रविशंकर प्रसाद (पटना साहिब (बिहार)
9 हरसिमरत कौर बादल (बठिंडा पंजाब)
10 थावरचंद गहलोत (राज्यसभा सदस्य)
11 एस जयशंकर (पूर्व विदेश सचिव)
12 रमेश पोखरियाल निशंक (हरिद्वार उत्तराखंड)
13 अर्जुन मुंडा (खूंटी झारखंड)
14 स्मृति ईरानी (अमेठी उत्तर प्रदेश)
15 हर्षवर्धन (चांदनी चौक दिल्ली)
16 प्रकाश जावड़ेकर (राज्यसभा सदस्य)
17 पीयूष गोयल (राज्यसभा सदस्य)
18 धर्मेंद्र प्रधान (राज्यसभा सदस्य)
19 मुख्तार अब्बास नकवी (राज्यसभा सदस्य)
20 प्रहलाद जोशी (धारवाड़ कर्नाटक)
21 महेंद्रनाथ पांडेय (चंदौली उप्र)
22 अरविंद सावंत (मुंबई दक्षिण महाराष्ट्र)
23 गिरिराज सिंह (बेगूसराय बिहार)
24 गजेंद्र सिंह शेखावत (जोधपुर राजस्थान)
– राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1 संतोष गंगवार (बरेली उप्र)
2 राव इंद्रजीत सिंह (गुड़गांव हरियाणा)
3 श्रीपद नाइक (उत्तर गोवा)
4 जीतेंद्र सिंह (उधरपुर जम्मू-कश्मीर)
5 किरेन रिजिजू (अरुणाचल पश्चिम)
6 प्रहलाद पटेल (दमोह मप्र)
7 आरके सिंह (आरा बिहार)
8 हरदीप पुरी (राज्यसभा सदस्य)
9 मनसुख मांडविया (राज्यसभा सदस्य)
– मोदी सरकार के राज्य मंत्री
1 फग्गन सिंह कुलस्ते (मंडला मप्र)
2 अश्विनी चौबे (बक्सर बिहार)
3 अर्जुन राम मेघवाल (बीकानेर राजस्थान)
4 वीके सिंह (गाजियाबाद उप्र)
5 कृष्णपाल गुर्जर (फरीदाबाद हरियाणा)
6 रावसाहेब दानवे (जालना महाराष्ट्र)
7 जी किशनरेड्डी (सिकंदराबाद तेलंगाना)
8 पुरुषोत्तम रुपाला (राज्यसभा सदस्य)
9 रामदास आठवले (राज्यसभा सदस्य)
10 साध्वी निरंजन ज्योति (फतेहपुर उप्र)
11 बाबुल सुप्रियो (आसनसोल बंगाल)
12 संजीव बालियान (मुजफ्फरनगर उप्र)
13 संजय धोत्रे (अकोला, महाराष्ट्र)
14 अनुराग ठाकुर (हमीरपुर, हिमाचल)
15 सुरेश अंगड़ी (बेलगाम, कर्नाटक)
16 नित्यानंद राय (उजियारपुर बिहार)
17 रतन लाल कटारिया (अंबाला हरियाणा)
18 वी मुरलीधरन (राज्यसभा सदस्य)
19 रेणुका सिंह सरुता (सरगुजा छत्तीसगढ़)
20 सोम प्रकाश (होशियारपुर पंजाब)
21 रामेश्वर तेली (डिब्रूगढ़ असम)
22 प्रताप चंद्र सारंगी (बालासोर ओडिशा)
23 कैलाश चौधरी (बाड़मेर राजस्थान)
24 देबश्री चौधरी (रायगंज बंगाल)
– मोदी की मां हीराबेन ने भी देखा शपथ ग्रहण समारोह
दूसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन ने अहमदाबाद में अपने घर में टीवी पर शपथ ग्रहण समारोह देखा. इसके अलावा सुषमा स्वराज, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, प्रकाश सिंह बादल, कंगना रानौत अपनी बहन के साथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, रजनीकांत, लाल कृष्ण आडवाणी, राजनाथ सिंह, कल्याण सिंह भी शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति भवन पहुंचे.
– हम साथ मिलकर काम करेंगे : नीतीश
नीतीश कुमार ने कहा- वे जदयू से केवल एक व्यक्ति को मंत्रिमंडल में शामिल करना चाहते थे. ये केवल सांकेतिक हिस्सेदारी है. हमने उन्हें सूचित कर दिया है कि हमें यह पद नहीं चाहिए. ये कोई बड़ा मसला नहीं है. हम पूरी तरह से एनडीए में शामिल हैं और कोई परेशानी नहीं है. हम साथ काम करेंगे, इसमें कोई शक नहीं है. उधर, अपना दल ने भी कहा है कि हम मंत्रिमंडल का हिस्सा नहीं बनेंगे.
– महात्मा गांधी, अटल बिहारी बाजपेयी और शहीदों को नमन
शपथ से पहले मोदी ने आज सुबह ही महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी को उनके समाधि स्थल जाकर श्रद्धांजलि दी. वे शहीदों को नमन करने वॉर मेमोरियल भी पहुंचे.
– अटलजी होते तो बहुत खुश होते
मोदी ने अटलजी को याद करते हुए ट्वीट भी किया. उन्होंने लिखा- मैं हर एक मौके पर प्यारे अटलजी को याद करता हूं. वे यह देखकर बहुत खुश होते कि भाजपा को लोगों की सेवा करने का इतना अच्छा मौका मिला. अटल जी के जीवन और कार्य से प्रेरित होकर, हम सुशासन बढ़ाने और जीवन को बदलने का प्रयास करेंगे.