• ABOUT US
  • DISCLAIMER
  • PRIVACY POLICY
  • TERMS & CONDITION
  • CONTACT US
  • ADVERTISE WITH US
  • तेज़ समाचार मराठी
Tezsamachar
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा
No Result
View All Result
Tezsamachar
No Result
View All Result

पुणे : मराठे ज्वैलर्स के मालिक मिलिंद मराठे की मौत, खुद को मारी थी गोली

Tez Samachar by Tez Samachar
December 27, 2020
in Featured, प्रदेश
0
पुणे : मराठे ज्वैलर्स के मालिक मिलिंद मराठे की मौत, खुद को मारी थी गोली
पुणे (तेज समाचार डेस्क). खुद को गोली मारकर खुदकुशी की कोशिश करनेवाले पुणे के मशहूर सराफा कारोबारी की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुणे शहर के नामी सराफ़ा व्यवसायी और मराठे ज्वेलर्स के मालिक मिलिंद मराठे ने 16 दिसंबर को खुद को गोली मारकर खुदकुशी की कोशिश की थी। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां रविवार के तड़के उन्होंने आखिरी सांस ली।
मिलिंद मराठे पुणे के मशहूर सराफा कारोबारियों में शुमार थे। मराठे ज्वेलर्स के मालिक रहे मराठे गत कुछ दिनों से आर्थिक संकटों से जूझ रहे थे। उसी में महामारी कोरोना को रोकथाम के लिहाज से लॉकडाउन लागू कर दिये जाने से उनकी दिक्कतें और भी बढ़ गई। लगातार आर्थिक संकटों में घिरते चले जाने से वे निराशा में डूब गए थे। इसी निराशा के चलते मिलिंद मराठे ने 16 दिसंबर को लक्ष्मीरोड स्थित अपने मराठे ज्वेलर्स के शोरुम में ही खुद को गोली मार ली।
गोली सीधे छाती में लगने से मराठे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अचानक फायरिंग से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मराठे को घायलावस्था में पुणे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज तड़के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना से मराठे परिवार के साथ साथ पुणे के कारोबारियों में शोक व्याप्त हो गया है। विश्रामबाग पुलिस ने इस बारे में आकस्मिक निधन का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Previous Post

जिन्दगी : ” मन की एकाग्रता “

Next Post

पुणे : भीमा नदी में मिली भगवान शंकर की ध्यानावस्था में बैठी 150 वर्ष पुरानी मूर्ति

Next Post
पुणे : भीमा नदी में मिली भगवान शंकर की ध्यानावस्था में बैठी 150 वर्ष पुरानी मूर्ति

पुणे : भीमा नदी में मिली भगवान शंकर की ध्यानावस्था में बैठी 150 वर्ष पुरानी मूर्ति

  • Disclaimer
  • Privacy
  • Advertisement
  • Contact Us

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • दुनिया
  • प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाईफस्टाईल
  • विविधा

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.